50KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान आएगा! छत्तीसगढ़-UP में 18 मौत; जानें आज कहां-कहां बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: मानसून की बारिश आगे भी खूब कहर बरपाएगी। मौसम विभाग ने आज भी 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं समुद्र तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। आइए देशभर में मौसम का हाल जानते हैं?

Weather Rain

आईएमडी ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट।

Today IMD Weather Forecast: मानसून के बादल खूब कहर बरपा रहे हैं। बीते दिन आंध्र प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हुई, जिस वजह से लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत है गई। उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग हादसों में एक दिन में 9 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आज भी 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में समुद्र तटीय राज्यों में भारी बारिश हो सकती है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला तूफान कहर बरपा सकता है। IMD ने 7 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया है। बाकी राज्यों में 2 दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम से क्या हालात बने हुए हैं?

विज्ञापन

आज और अगले 2 दिन ऐसा रहेगा राज्यों में मौसम

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवात बन रहा है, जिससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में बारिश हो रही है। अगले 3 दिन इन राज्यों में मौसम खराब ही रहेगा। राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों में भी आज और कल हल्की बारिश होने की संभावना है। 11 सितंबर से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने के आसार हैं, तब तक 3 दिन मौसम खराब ही रहेगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 11 और 12 सितंबर को अच्छी बारिश हो सकती है। 4 दिन प्रदेश का मौसम खराब ही रहेगा।
IMD ने उत्तराखंड के 13 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। पहाड़ों पर लैंड स्लाइड होने से हादसे होने का खतरा है। हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। लोगों को पहाड़ी इलाकों में न जाने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ