दिल्ली में भारी बारिश बनी आफत; 13 से ज्यादा राज्यों में आज झमाझम बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है। बारिश से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं नदियां भी उफान पर बह रही हैं। आइए जानते हैं कि आज देश का मौसम कैसा रहेगा?

Today Weather Update, Rain Alert in Delhi-NCR

IMD Today Weather Forecast: दिल्ली में आज सुबह मूसलाधार बारिश हुई। नोएडा में भी अलसुबह झमाझम बादल बरसे। मौसम सुहाना बना हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंडक का अहसास भी हो रहा है, वहीं बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव के भी हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश होते रहने का यलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली समेत 15 राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, लेकिन बारिश से कई राज्यों में हालात खराब हैं। गुजरात में पिछले 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है। 15 लोगों की मौत हो चुकी है और बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य प्रदेश में भी पिछले 2 दिन से अच्छी बारिश हो रही है। बिहार में नदियां उफान पर बह रही हैं। उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में 7 दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली में अगले 7 दिन मौसम खराब ही रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं बारिश होने की संभावना है। आज कल और परसो बारिश होगी। 1 सितंबर को हल्की धूप के साथ बादल छाएंगे। 2 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। 7 सितंबर को भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को मिले जुले मौसम के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

आज इन 3 राज्यों में भारी बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में 3 दिन से बारिश हो रही है। आज और कल भी गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। राजस्थान में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है तो इससे बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को भी राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। निम्न दबाव वाला क्षेत्र गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। इसके बाद यह पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा की तरफ बढ़ेगा तो इन राज्यों में अगले 2-3 दिन में अच्छी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ