Aaj Ka Mausam 2 August: 85KM भयानक स्पीड वाली तूफानी हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में मानसून एक्टिव है, लेकिन कुछ राज्यों में बारिश-तूफान के कारण तबाही मची है. एक ओर बादल फटने से नदी-नाले उफन रहे हैं. दूसरी ओर लैंडस्लाइड के चलते लोगों की जान जा रही है. आइए जानते हैं कि आज और अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

Aaj Ka Mausam

Credit- News 24 GFX

देश में उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तक मानसून के बादल खूब बरस रहे हैं. मानसून की बारिश से उत्तर भारत में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश ने तबाही मचाई हुई है. बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान ने अलग से कहर बरपाया है. कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं लैंडस्लाइड के कारण नुकसान हुआ है. कहीं नदियां उफान पर बह रही हैं तो कहीं डैम पानी से लबालब भर गए हैं. IMD ने इस हफ्ते 7 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया है और देशवासियों के साथ किसानों-मछुआरों का सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर वाले एरिया, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बने लो प्रेशर वाले एरिया, हिमाचल प्रदेश और आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून फिलहाल एक्टिव है. ऐसे में आज 2 अगस्त दिन रविवार को भी उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है. गुजरात और असम में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. हवाओं की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

5 अगस्त तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं चंडीगढ़ में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे, लेकिन कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. हरियाणा में आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 5 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं. बिहार में आज अच्छी बारिश हो सकती है और पूरा हफ्ता मानसून एक्टिव रहेगा. 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं.

उत्तराखंड में आज देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है. 7 अगस्त तक मौसम खराब ही रहने की संभावना है. राजस्थान के 24 जिलों में आज अच्छी बारिश का अलर्ट है. जालोर, पाली और सिरोही में भारी बारिश हो सकती है, लेकिन सोमवार से मानसून कमजोर पड़ने से गर्मी बढ़ सकती है. मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा. आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 55 जिलों में बारिश होने की संभावना है. 4 और 5 अगस्त को झमाझम बरसेंगे बादल.

विज्ञापन

बारिश और तूफान से जानें कहां-कैसे हालात?

IMD के अनुसार, केरलम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ से हालात खराब हैं. 6 लोगों की मौत हुई है और करीब 1500 लोग बेघर हो गए हैं. वहीं कर्नाटक के शिवमोग्गा में आज 2 अगस्त दिन रविवार को लैंडस्लाइड से एक घर मलबे में दब गया. हादसे में मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और 3 साल के बेटे संतोष की मौत हो गई है.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में बादल फटने से आई बाढ़ में मकान, दुकानें और कारें बह गईं. सड़कों पर मलबा भरने से आवाजाही ठप हो गई है. किश्तवाड़, डोडा और रामबन के सभी स्कूल बंद हैं. उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड से चमोली के पास बद्रीनाथ हाईवे धंस गया, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ.

विज्ञापन

केरल में भारी बारिश के कारण मूझियार, कल्लारकुट्टी, एरट्टयार, लोअर पेरियार और पोरिंगलकुथु डैम उफन रहे हं और रेड अलर्ट जारी करके इलाके खाली करा दिए गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ