---विज्ञापन---

कब से पड़ेगी ठंड? पहाड़ों पर बर्फबारी, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से देश में 2 दिन बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। मानसून विदा होने से उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया है, लेकिन अगले हफ्ते ठंड सताने लगेगी।

---विज्ञापन---

IMD Today Weather Forecast: मानसून पूरी तरह विदा होने वाला है, लेकिन इसके जाते-जाते बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, उसके कारण पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके चलते आज केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 7 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी है। 10 राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने दिया है।

पिछले एक हफ्ते में हिमाचल प्रदेश में धौलाधार की पहाड़ियों और भद्रवाह में पहाड़ों पर हिमपात हो चुका है, लेकिन मानसून विदा होने के बाद उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया है। अक्टूबर के महीने में भी गर्मी-उमस देखकर मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। मानसून की विदाई इतनी लेट होना भी चर्चा का विषय है। इस बीच आइए जानते हैं कि दिल्ली समेत देशभर में आज मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज तापमान और AQI?

मौसम विभाग के अनुसार, आज 8 अक्टूबर को अधिकतम तामपान 32.15 °C रिकॉर्ड हुआ है। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23.05 °C और 36.46 °C रहने के आसार हैं। आज हवा में 44% नमी है और हवा की स्पीड 44 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 पर है, जो खतरनाक श्रेणी का है। दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से गर्मी-उमस है और इस हफ्ते गर्मी-उमस लोगों को परेशान करती रहेगी।

कब से पड़ेगी ठंड, कब होगी बर्फबारी?

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से राजधानी दिल्ली में तापमान घटने लगेगा और ठंड का असर बढ़ने लगेगा। प्री-विंटर का समय ज्यादा नहीं रहेगा, वहीं इस बार सीजन में बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी पिछले हफ्ते हुई थी और इस हफ्ते भी बर्फबारी होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

आज इन राज्यों में बरस सकते बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होने के आसार हैं। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Oct 08, 2024 07:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola