बाइक के पीछे की सीट क्यों होती है ऊंची? 90% लोग नहीं जानते जवाब, आज जान लीजिए असली वजह

आज के समय में दुनिया में हर दूसरे व्यक्ति के पास बाइक है. किसी पास स्पोर्ट्स तो किसी के पास नॉर्मल बाइक है. लेकिन इनका डिजाइन लगभग एक जैसा ही होता है. आपने अक्सर देखा होगा कि कई बाइक्स में पीछे की सीट आगे वाली सीट से थोड़ी ऊंची होती है. जिसे लेकर कई लोग इसकी शिकायत भी करते हैं कि उन्हें बाइक पर बैठने में समस्या होती है.

bike pillion seat

आज के समय में दुनिया में हर दूसरे व्यक्ति के पास बाइक है. किसी पास स्पोर्ट्स तो किसी के पास नॉर्मल बाइक है. लेकिन इनका डिजाइन लगभग एक जैसा ही होता है. आपने अक्सर देखा होगा कि कई बाइक्स में पीछे की सीट आगे वाली सीट से थोड़ी ऊंची होती है. जिसे लेकर कई लोग इसकी शिकायत भी करते हैं कि उन्हें बाइक पर बैठने में समस्या होती है. लेकिन बाइक के पीछे वाली गद्दी के ऊंचा होने के पीछे कुछ खास कारण हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है…

विज्ञापन

रोजमर्रा के काम होते हैं आसान

दरअसल, बाइक से हमारे रोजमर्रा के काम बेहद आसान हो जाते हैं, तो कंपनियां हमेशा लोगों के आराम और कम्फर्ट का ध्यान रखती है और साथ ही बाइक की ऊंचाई और चौड़ाई का भी खास ध्यान रखा जाता है. वहीं, आपने अक्सर देखा होगा कि बाइकों की पिलियन सीट थोड़ी ऊंची होती है. इसके पीछे कई तकनीकी कारण भी होते हैं.

विज्ञापन

बैलेंस को बनाए रखना

सबसे पहले, बाइक के दोनों पहियों में सही बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर वजन बराबर होना चाहिए. जब पीछे की सीट को ऊंचा बनाया जाता है, तो पीछे बैठने वाले व्यक्ति का वजन बाइक के सेंटर ऑफ ग्रैविटी के नज़दीक रहता है. इससे बाइक के असंतुलित होने की संभावना कम हो जाती है. आसान भाषा में कहें, तो पहियों के बीच ज्यादा दूरी होने पर बीच का वजन संतुलन बनाए रखता है.  

स्मूथ राइड का एहसास

एक ऊंची पिलियन सीट पर बैठा व्यक्ति स्वाभाविक रूप से थोड़ा आगे की ओर झुकता है. ऐसा करने से वजन मोटरसाइकिल के सेंटर ऑफ ग्रैविटी के करीब आता है और स्थिरता बढ़ती है. इससे हवा का दबाव भी कम पड़ता है और राइड और भी स्मूथ महसूस होती है.

विज्ञापन

लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाना

इसके साथ ही ऊंचे स्थान पर बाइक का सस्पेंशन बेहतर काम करता है. इसकी वजह से सड़क पर झटके कम महसूस होते हैं और लंबी दूरी के सफर में आराम बना रहता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ