Aaj Ki Taaza Khabar : लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 15 बैठकों में 111% रही उत्पादकता

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर 4,000 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ‘बैम्बू ऑर्किड्स टर्मिनल–2′ का उद्घाटन से करेंगे। पीएम मोदी इसका उद्धाटल करेंगे। बीएमसी चुनाव के दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 4 दिन मुंबई में कथा और कार्यक्रम करेंगे।

Breaking News (3)

Aaj Ki Taaza Khabar

Breakin News: आज 19 दिसंबर है। आज संसद में शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है। देर रात हंगामे के बाद दोनों सदनों से वीबी जी राम जी बिल पास हो गया है। वहीं विपक्ष ने देर रात तक सदन में हंगामा किया। पीएम मोदी कल से 2 दिन के दौरे पर असम जाएंगे। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर 4,000 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ‘बैम्बू ऑर्किड्स टर्मिनल–2′ का उद्घाटन से करेंगे। इसके अलावा आज नई दिल्ली में WHO ग्लोबल समिट का समापन समारोह है। इसमें PM मोदी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE : राजौरी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राजौरी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ. जॉइंट फोर्स ने हैंड ग्रेनेड बरामद किए और उन्हें नष्ट कर दिया. सिक्योरिटी फोर्स ने राजौरी के गंभीर मुगलान इलाके में एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने के बारे में इनपुट मिलने के बाद सर्च तेज कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: VB-G-RAM-G बिल पर BJP MP राजू बिस्टा का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सिलीगुड़ी, असम: संसद में पास हुए VB-G-RAM-G बिल पर BJP MP राजू बिस्टा ने कहा, 'कल संसद में VB-G-RAM-G नाम से जो नया कानून पास हुआ है, वह MGNREGA का नया वर्जन है... अभी के MGNREGA में साफ लिखा है कि गांवों में एसेट बनाने का काम होगा... इस स्कीम के तहत काम पाने वाले हर व्यक्ति को बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा... अब इस स्कीम में कोई भी करप्शन नहीं कर पाएगा.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विपक्ष भी मानता है कि मोदी सरकार ने महंगाई कम की है- हरियाणा सीएम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा, 'जब मैंने मोशन पढ़ा, तो मुझे कुछ भी सीरियस नहीं लगा. इस नो-कॉन्फिडेंस मोशन में 'महंगाई' शब्द का इस्तेमाल पहली बार नहीं हुआ...इसका मतलब है कि विपक्ष भी मानता है कि मोदी सरकार के 11 साल में महंगाई पर कंट्रोल हुआ है...'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोडीन कफ सिरप मामले में 22 आरोपियों को लगा झटका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोडीन कफ सिरप मामले में 22 आरोपियों को लगा झटका, शुभम जायसवाल समेत सभी की जमानत याचिका खारिज.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी कल राणाघाट में करेंगे BJP रैली को संबोधित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'कल, 20 दिसंबर को दोपहर में, मैं राणाघाट में BJP की एक रैली को एड्रेस करूंगा. पश्चिम बंगाल के लोगों को केंद्र सरकार की कई जनहितैषी पहलों से फायदा हो रहा है. साथ ही, वे हर सेक्टर में TMC के गलत शासन से परेशान हैं.

TMC की लूट और डराने-धमकाने की सारी हदें पार हो गई हैं. इसलिए, BJP ही लोगों की उम्मीद है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली सीनियर पुरुष टीम का हिस्सा होंगे ये खिलाड़ी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: क्रिकेटर ऋषभ पंत, विराट कोहली, इशांत शर्मा और नवदीप सैनी ने अपनी उपलब्धता कन्फर्म कर दी है और वे 2025-26 के घरेलू सीजन के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली सीनियर पुरुष टीम का हिस्सा होंगे. ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है. हर्षित राणा उपलब्ध होने पर टीम में शामिल होंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ED ने अनिल अंबानी के बेटे जय अंबानी से की बातचीत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने आज अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में पूछताछ की. उन्हें शनिवार, 20 दिसंबर को जांच में फिर से शामिल होने के लिए कहा गया है: ED

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में पानी की टंकी गिरने से 3 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नागपुर, महाराष्ट्र: बुटीबोरी मिडक में अवाडा कंपनी में पानी की टंकी गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

नागपुर ग्रामीण की डिप्टी एसपी भाग्यश्री धीरबाशी ने कहा, 'अवाडा कंपनी बुटीबोरी पुलिस स्टेशन इलाके में है. पानी की टंकी गिरने से 2 लोग घायल हो गए. 10 में से 3 लोगों की मौत हो गई है... 3 लोग ICU में हैं, और 4 OPD (आउटपेशेंट डिपार्टमेंट) में हैं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांबे हाईकोर्ट ने मानिक राव कोकाटे को दी जमानत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मानिक राव कोकाटे को बड़ी राहत मिली है. जानकारी के अनुसार, बांबे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. उन्हें 1 लाख रुपए की निजी मुचलके पर जमानत दी गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: Rouse avenue कोर्ट से राबड़ी देवी और यादव परिवार को झटका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राबड़ी देवी और यादव परिवार को Rouse avenue कोर्ट से झटका लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, उनकी जज को हटाने वाली याचिका खारिज हो गई है.

बता दें कि राबड़ी ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों (लालू यादव, तेजस्वी यादव और अन्य) के खिलाफ आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश Rouse avenue कोर्ट के विशाल गोगने को हटाकर किसी और न्यायाधीश के पास केस ट्रांसफर करने की मांग की थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा विधानसभा में वंदे मातरम चर्चा के बीच हंगामा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा विधानसभा में वंदे मातरम चर्चा पर सीएम के अभिभाषण के दौरान भारी हंगामा. कांग्रेस विधायक वेल में पहुंचे. वेल में पहुंचे 7 कांग्रेस विधायकों को स्पीकर ने तुरंत ही सदन से बाहर जाने को कहा. इस दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों ने जबरदस्त नारेबाजी भी की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में गिरा निर्माणाधीन टावर

महाराष्ट्र के नागपुर के बुटीबोरी MIDC में अवाडा कंपनी में टैंक टावर गिरने से हादसा हो गया। टावर के नीचे कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अवाडा कंपनी में सोलर पैनल बनाने का काम चल रहा था। इस घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई और 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिनका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड में मस्जिद सील

उत्तराखंड में धामी सरकार ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। देहरादून में मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई एक मस्जिद को सील कर दिया। आरोप है कि मस्जिद बिना नक्शा पास करके बनवाई गई थी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मप्र के खंडवा में गिरी तीन मंजिला इमारत

मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा हो गया। तीन मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई।आसपास के लोग मस्जिद गए थे। इससे वह इमारत खाली थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नीदरलैंड के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर

दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ एक बैठक में नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील ने कहा कि भू-राजनीति में हो रहे बदलावों के इस अशांत दौर में, हम जैसे लोकतंत्र, अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था और मुक्त व्यापार का पालन करने वाले देशों को एकजुट होकर सहयोग को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि हम सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में, साथ ही नई तकनीकों के क्षेत्र में भी, मिलकर काम करने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर करने में सफल रहे हैं। भौगोलिक दृष्टि से हम दो बिल्कुल अलग-अलग आकार के देश हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मनोवैज्ञानिक और मानसिकता के मामले में हम काफी हद तक एकमत हैं और इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नए साल पर उत्तराखंड जाना पड़ेगा महंगा

नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों को झटका लग सकता है। देवभूमि में एंट्री अब पहले जितनी सस्ती नहीं रहेगी। 1 जनवरी से दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू किया जा रहा है, जिससे कार से लेकर बस और भारी वाहनों तक का सफर महंगा हो जाएगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नोएडा के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल के माध्यम से बदमाशों ने धमकी दी। जानकारी मिलने पर नोएडा पुलिस अलर्ट हो गई। स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पैरेंट्स को पैनिक नहीं करने की अपील की गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ई सिगरेट पर लोकसभा अध्यक्ष का बयान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में ई सिगरेट पीने के मामले में अनुराग ठाकुर की शिकायत मिली है, मामले की जांच चल रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: देशभर में 13 ठिकानों पर ED की छापेमारी

जालंधर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 18 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 13 स्थानों पर की गई छापेमारी में गधे की तस्करी मामले में महत्वपूर्ण सुराग और सबूत मिले हैं। दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के परिसर से 4.62 करोड़ रुपये नकद, 313 किलोग्राम चांदी और 6 किलोग्राम सोने की सिल्लियां, कुल मिलाकर लगभग 19.13 करोड़ रुपये जब्त की गई हैं। ईडी के अनुसार, अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ हुई बातचीत और गधे की तस्करी से जुड़े अन्य आपत्तिजनक सबूत भी मिले हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार

उत्तराखंड के चंपावत जिले में बड़ा हादसा हो गया। बाराकोट में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार बाराकोट से तल्ला बापरू जा रहे थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छुट्टी को भी बैठेगी CJI की बेंच

अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए CJI की बेंच ( छुट्टियों के बीच) सोमवार को बैठेगी। आज के बाद सुप्रीम कोर्ट में सर्दियों की छुट्टी हो रही है, कोर्ट 5 जनवरी को खुलेगा। कल कुछ वकील CJI की कोर्ट में अपने मामलों की अर्जेंट लिस्टिंग की मांग कर रहे थे। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अगर आप लोग चाहें तो अपलोगों के लिए मैं सोमवार को एक दिन सुनवाई के लिए तैयार हूं। लेकिन कोई वकील तैयार नहीं हुआ। आज CJI ने कहा कि उनकी बेंच सोमवार को अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए बैठेगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन था। अब लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

Winter Session | Lok Sabha adjourned sine die pic.twitter.com/6GFyGo7kO8
— ANI (@ANI) December 19, 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में ट्रेन हादसा, टकराया जंगली भैंसा

बिहार के बगहा में चंपारण हमसफर एक्सप्रेस एक जंगली भैंसे से टकरा गई। गोरखपुर–नरकटियागंज रेलखंड पर हादसा हुआ। वाल्मीकि रोड और पनियहवा के बीच मदनपुर के पास चंपारण हमसफर एक्सप्रेस जंगली भैंसे से टकरा गई। ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी इससे हजारों यात्रियों की जान बच गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विधायक पुत्र से मांगा टिकट तो थाने पहुंचवायी बस

मप्र में विधायक पुत्र से टिकट मांगना पड़ा भारी बस को थाने में खड़ी करवाई। इंदौर से पिपरी जा रही बस को बागली में रोका सवारी को पैदल रवाना होना पड़ा। बागली विधानसभा से विधायक हैं मुरली भंवरा। पराग बस इंदौर की बताई गई है जो बागली होकर जाती है। विधायक पुत्र दोस्तों के साथ अक्सर इंदौर आता रहता है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लोकपाल पर हाईकोर्ट ने दिया समय

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की 2024 के कथित रिश्वत-दावे मामले में लोकपाल द्वारा दी गई मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया। उच्च न्यायालय ने लोकपाल द्वारा पारित आदेश को रद्द कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने लोकपाल को इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने और एक महीने के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा की फैक्ट्री में लगी आग

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए की 36 नंबर फैक्ट्री में आग लगी। बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक, झज्जर, सोनीपत और दिल्ली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मंगवाई गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान में कार पर पलटा ट्रक, 4 की मौत

राजस्थान के बूंदी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एनएच-52 पर बजरी से भरा एक ट्रक कार पर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीएमसी चुनाव में धीरेन्द्र शास्त्री की एंट्री

बीएमसी चुनाव के दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 4 दिन मुंबई में कथा और कार्यक्रम करेंगे। आज शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। विधान सभा चुनाव के दौरान धीरेन्द्र शास्त्री ने मीरा रोड में कथा कार्यकम किया था जिसका फायदा बीजेपी हुआ था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में बदला स्कूलों का नियमों

पटना जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं। तापमान गिरने के कारण स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही खुले रहेंगे। जिन कक्षाओं में प्री-बोर्ड/बोर्ड परीक्षाएं होंगी, वे सामान्य समय पर ही चलेंगी। यह आदेश 19 से 25 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ठाणे में शादी के हॉल में बीती लगी भीषण आग

ठाणे के घोड़बंदर में शादी के हॉल में बीती रात भीषण आग लग गई। घोड़बंदर इलाके में एक शादी के हॉल में आग लगी। मौके पर 3 RDMC टीम और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। कासरवडवाली पुलिस स्टेशन के अंदर ओवाला के ब्लू रूफ क्लब में एक शादी का रिसेप्शन था। उस जगह पर, रात करीब 10:40 PM बजे, पार्किंग लॉट के बगल में एक खुली जगह में, पवेलियन डेकोरेशन स्टोर के पास, पुराने कालीन और दूसरा सामान रखा हुआ था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: असम के दो दिवसीय पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आगामी 20 और 21 दिसंबर को असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 20 दिसंबर को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर 4,000 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ‘बैम्बू ऑर्किड्स टर्मिनल–2' के उद्घाटन से होगी। इसी दिन वे गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अफगानिस्तान में आया भूकंप

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के के अनुसार शुक्रवार को अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर था, जिससे इसके बाद झटके आने की संभावना बढ़ जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ