दिल्ली-NCR में बारिश का यलो अलर्ट, देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज बारिश होने का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। अन्य राज्यों में भी बादल बरसने की संभावना है। गुजरात के लिए रेड अलर्ट है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहने वाला है?

Weather Rain Flood

भारी बारिश के कारण कई राज्यों में हालात काफी खराब हैं।

IMD Today Weather Forecast: देशभर मानसून के बादल खूब बरस रहे हैं। कहीं तबाही का मंजर बारिश दिखा रही है तो कहीं सुहाने मौसम के नजारे दिखा रही है। कहीं बारिश होने के बावजूद लोगों को उमस परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, इस बार मानसून में जमकर बारिश हो रही है। हालांकि अब मानसून की वापसी में कुछ ही समय बाकी रह गया है, लेकिन बावजूद इसके लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन

अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण मानसून उत्तर भारत में देरी से आया तो मानसनू की वापसी में भी इस बार समय लग सकता है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है। गुजरात में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट है। आइए जानते हैं कि आज के मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या कहता है और देशभर में मानसून की बारिश से हालात कैसे हैं?

विज्ञापन

दिल्ली में आज ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में अच्छी बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है। राजधानी से सटे शहरों में भी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिन मौसम खराब रहेगा। हालांकि बीते दिन दोपहर में अच्छी धूप खिली और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन रात को नोएडा में बूंदाबांदी होने से उमस से राहत मिली। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित 15 से ज्यादा राज्यों में भी बादल बरस सकते हैं।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऐसे हैं हालात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले 3-4 दिन से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ तबाही मचा रही है। दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू चल रहा हे। NDRF, SDRF, एयरफोर्स, नेवी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। एयरफोर्स के 6 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे हैं। 120 मोटर बोट लोगों को बाढ़ के पानी से निकालकर राहत शिविरों में पहुंचा रही हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हालातों और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

बाढ़ के कारण आंध्र प्रदेश में कई नेशनल हाईवे बाढ़ में बह गए और सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। रेल सर्विस ठप हैं। करीब 2 लाख लोग अभी भी बाढ़ में फंसे में हैं और इतने ही लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन दिया है। इससे करीब 130 करोड़ रुपये की मदद मिली है। मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी को उन्होंने चेक सौंपा। एक्टर और विधायक एन बालकृष्ण ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों को 50-50 लाख रुपये दान दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ