Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल? UP-बिहार समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में गर्मी पड़ रही है और वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि राजधानी में कब बादल बरसेंगे और बाकी देश में मौसम कैसा है?

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Oct 30, 2024 08:04
Delhi NCR Diwali Weather
कहीं बारिश, कहीं तूफान तो कहीं गर्मी पड़ रही।

IMD Weather Forecast Today: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं बारिश हो रही है, कहीं आंधी-तूफान है तो कहीं ठंड पड़ रही है, लेकिन राजधानी दिल्ली में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी गर्मी उमस है। 35 डिग्री के आस-पास तापमान बना हुआ है। दिल्ली की हवा भी इतनी जहरीली है कि दम घुटने लगा है। अब दिवाली पर वायु प्रदूषण और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 5 नवंबर तक देशभर में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन दिवाली के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। 15 नवंबर के बाद पूरे देश में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मैदानों में बारिश होने से बाकी देश में ठंड बढ़ेगी, लेकिन अगर राजधानी में बारिश हो जाए तो वायु प्रदूषण और स्मॉग से राहत मिल सकती है। आइए मौसम का हाल जानते हैं…

---विज्ञापन---

 

2 नवंबर तक 5 राज्यों में खराब रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, लेकिन इस सप्ताह देशभर में मौसम साफ रहेगा। एक और 2 नवंबर को केरल, तमिलनाडु में भारी वर्षा हो सकती है। कनार्टक में भी एक नवंबर को बारिश हो सकती है। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक केरल, तमिलनाडु, कनार्टक में आंधी-तूफान आ सकता है। गोवा, महाराष्ट्र में आज, कल और परसो एक नवंबर को आंधी-तूफान आ सकता है। छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर में भी आज मौसम करवट बदलेगा।

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फ गिरेगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर मंगलवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। अगले एक-2 दिन में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भी ठंड बढ़ने से तापमान गिरेगा। उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में भी ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिरेगा।

 

राजधानी में कैसा है मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में अभी मौसम गर्म है और वायु प्रदूषण 300 से 400 के बीच चल रहा है। प्रदेश में अभी बारिश होने की संभावना भी नहीं है। 5 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बीते दिन मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.83 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज सुबह 30 अक्टूबर 2024 को अधिकतम तापमान 33.04 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.05 °C और 35.44 °C रहने के आसार हैं।

 

First published on: Oct 30, 2024 07:58 AM

संबंधित खबरें