देश में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं. कहीं बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो कहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त है. बारिश में सबसे ज्यादा पूर्वोत्तर के राज्यों और तीनों पहाड़ी राज्यों में हालात खराब हैं. बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण ज्यादा बारिश हो रही. मौसम विभाग ने आज करीब 23 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है. अगले 5 दिन 24 अगस्त तक कई राज्यों में बारिश हो सकती है. 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कहीं बिजली गिर सकती तो पहाड़ों पर भूस्खलन के साथ फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी है.
बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत डीप डिप्रेशन
IMD के अनुसार, मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा उत्तर में है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया, जो झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों पर एक्टिव है. अब यह झारखंड और बिहार से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटों के अंदर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदल जाएगा. उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में, पंजाब और आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.
आज 23 राज्यों में बारिश और हवाओं का अलर्ट
IMD के अनुसार, आज देश के 23 राज्यों में मौसम करवट बदलेगा और बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है. कहीं 50 से 70 किलोमीटर तो कहीं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश तेज हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR में आज से करवट बदलेगा मौसम
IMD के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में मौसम आज से करवट बदलेगा. आज दिल्ली और इससे सटे इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तारी वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है. अचानक बादल बरसने से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है, जिस वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. वहीं आज से अगले 5 दिन यानी 23 अगस्त तक राजधानी का मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. सुबह-शाम हल्की से भारी बारिश हो सकती है.
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
31 mins agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
45 mins agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
2 hrs agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
4 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines