Aaj Ka Mausam: 'लू' से बचना है तो घूम आएं उत्तराखंड-हिमाचल, इन तारीखों में होगी जमकर बर्फबारी

Aaj Ka Mausam 18 April: भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

Aaj Ka Mausam 18 April

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना.

Aaj Ka Mausam 18 April: देश में अप्रैल से ही गर्मी कहर ढहा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में लू चल सकती है। पश्चिम बंगाल में 18 अप्रैल को, बिहार में 17-21 अप्रैल तक, झारखंड में 19-21 अप्रैल तक, ओडिशा में 17, 20 और 21 अप्रैल को लू चल सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी 18 और 19 अप्रैल को लू चल सकती है। वहीं आंध्रप्रदेश और यमन, रायलसीमा और तेलंगाना में 17-19 अप्रैल तक लू चल सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है। इसके अलावा ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को अलग-अलग जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 19 और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को अलग-अलग जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर ईरान और पाकिस्तान के ऊपर में बना है जो 18 अप्रैल के बाद उत्तर पश्चिमी भारत को भी प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 20 अप्रैल तक, यूपी और राजस्थान में 19 अप्रैल तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन

आईएमडी ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बिहार और उससे सटे पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर दूसरा निचला क्षोभमंडल पूर्वोत्तर में असम पर स्थित है। ऐसे में इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ