मुंबई: मुंबई की विशेष अदालत ने Amravati Murder Case में चार्जशीट दाखिल करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 90 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अदालत में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय मांगा था। बता दें कि 21 जून को अमरावती में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इस मामले में एनआईए ने बीते दिनों वांछित आरोपी शहीम अहमद फिरोज अहमद की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अहमद दो महीने से फरार है।
अभी पढ़ें – अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी
अभी पढ़ें – दिल्ली में बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर
NIA ने 2 जुलाई को गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 302, 153-ए और 153-बी और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन को लेकर उमेश कोल्हे की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई थी। घटना के बाद देशभर में महराष्ट्र पुलिस व प्रशासन की आलोचना हुई थी। पुलिस इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार कर रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
1 hr ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
1 hr agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
2 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
3 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
4 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
6 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
16 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines