72 Hoorain: 'मैं नहीं डरता, आतंकवाद के खिलाफ लड़ूंगा...', धमकी मिलने पर बोले फिल्ममेकर अशोक पंडित

72 hoorain, Film Maker Ashok Pandit, Mumbai, Bollywood News

Ashok Pandit

72 Hoorain: फिल्म 72 हूरें के मेकर अशोक पंडित को धमकी मिली है। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए धमकाया गया है। इसके बाद उन्हें सुरक्षा मिली है।

विज्ञापन

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा, ‘मेरी फिल्म 72 हूरें आज रिलीज हुई है। लोग उसे बहुत प्यार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं। मुझे धमकियां मिलते ही मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुंबई CP को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा था… मैं उन सभी लोगों से कहूंगा कि मैं डरने वालों में से नहीं हूं। यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई है जो मेरे लिए अहम है क्योंकि मैंने कश्मीर में आतंकवाद को करीब से देखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

72 हूरें एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म

अशोक पंडित ने कहा कि 72 हूरें फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसका संबंध कुरान और इस्लाम से हो। हम आतंकवादी संगठनों के बारें में बात कर रहे हैं। यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है, जिसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर हैं। साथ ही उनके अलावा इस फिल्म में राशिद नाज, अशोक पाठक और नटोतम बेन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।

इसे अंग्रेजी और 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह फिल्म हिंदी के अलावा इंग्लिश, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कश्मीरी और असमी भाषा में भी रिलीज की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ