11 साल में 28 अवार्ड… दुनिया में सबसे ज्यादा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले PM बने नरेंद्र मोदी; देखिए पूरी लिस्ट

इथियोपिया के दौरे पर गए पीएम मोदी को वहां के प्रधानमंत्री डा. अबी अहमद ने उनके देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा है.

PM MODI

2016 से लेकर अभी तक पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी को 28 इंटरनेशनल अवार्ड्स मिले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया है. उन्हें यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डा. अबी अहमद ने दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी को 11 साल में 27 देशों ने अवार्ड देकर सम्मानित किया है. पीएम मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. इससे पहले उन्हें इसी साल जुलाई महीने में नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें नामीबिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ दिया गया था. जुलाई महीने में जब पीएम मोदी नामीबिया के दौरे पर गए थे, तब उन्होंने चार अन्य देशों की भी यात्रा की थी. इसी दौरान उन्हें त्रिनिदाद एंड टोबैगो, घाना और ब्राजील ने भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था.

विज्ञापन

साल 2016 में अफगानिस्तान ने ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ और सऊदी अरब ने ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज अल सऊद’ सम्मान से पीएम मोदी को नवाजा गया था. इसके बाद उन्हें साल 2018 में फिलिस्तीन ने ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवार्ड दिया था. साल 2019 में तीन देशों यूएई ने ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’, बहरीन ने ‘किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनेसां’ और मालदीव ने ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया था. वहीं, साल 2020 में अमेरिका ने पीएम मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान दिया था.

विज्ञापन

किस देश ने कब दिया कौनसा सम्मान :-

साल 2025 में दिए गए सम्मान –

  • इथियोपिया – ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया
  • नामीबिया – ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्सकिया मिरेबिलिस
  • ब्राजील – ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस
  • त्रिनिदाद व टोबैगो – ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो
  • घाना – ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
  • साइप्रस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड
  • श्रीलंका – श्रीलंका मित्र विभूषण
  • बारबाडोस – ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
  • मॉरिशस – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन

साल 2024 में दिए गए सम्मान –

विज्ञापन
  • कुवैत – द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर
  • गुयाना – ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
  • डोमिनिका- डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
  • नाइजीरिया – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर
  • रूस – ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
  • भूटान – ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो

साल 2023 में दिए गए सम्मान –

  • ग्रीस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
  • फ्रांस – लीजन ऑफ ऑनर
  • इजिप्ट – ऑर्डर ऑफ द नाइल
  • फिजी – कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
  • पापुआ न्यू गिनी – ऑर्डर ऑफ लोगोहू
  • पलाऊ – एबाकल अवॉर्ड

साल 2020 में अमेरिका ने ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया.

विज्ञापन

साल 2019 में दिए गए सम्मान –

  • यूएई – ऑर्डर ऑफ जायेद
  • बहरीन – किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनेसां
  • मालदीव – ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन

साल 2018 में फिलिस्तीन ने ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवार्ड से नवाजा था.

विज्ञापन

साल 2026 में दिए गए सम्मान –

  • अफगानिस्तान – स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
  • सऊदी अरब – ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज अल सऊद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ