PM Ujjwala Yojana Subsidy : केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देश के 10 करोड़ परिवार को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने अगले एक साल तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर सब्सिडी की सीमा बढ़ा दी। मोदी कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर घोषणा की।
केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर बड़ी घोषणा की। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को 300 रुपये सब्सिडी मिलती थी, जिसे अगले एक साल तक बढ़ा दी गई है। पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद पीयूष गोयल ने कहा कि कैबिनेट ने पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दे दी है। देश के 10 करोड़ परिवार को इसका लाभ मिलेगा। उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर मिलता है। अब उनकी सब्सिडी अगले एक साल तक जारी रहेगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हुई घोषणा
आपको बता दें कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले सरकार ने महिलाओं को तोहफा देने का ऐलान किया। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एक साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। अब यह सिलसिला अगले एक साल तक जारी रहेगा।