Lok Sabha Election 2024: कौन हैं अरविंद राजभर? जो NDA से घोसी सीट पर लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024 : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इसे लेकर राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। भाजपा ने सुभासपा को एक सीट दी है।

Arvind Rajbhar contest election from Ghosi

घोसी से चुनाव लड़ेंगे अरविंद राजभर।

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। भाजपा ने यूपी की 80 में से 51 सीटों पर उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सुभासपा को घोसी लोकसभा सीट दे दी है। एनडीए कोटे से अरविंद राजभर घोसी सीट पर चुनाव लड़ेंगे। आइए जानते हैं कि कौन हैं अरविंद राजभर।

विज्ञापन

कौन हैं अरविंद राजभर

विज्ञापन

अरविंद राजभर माफिया मुख्तार अंसारी के गढ़ माने जाने वाले घोसी से ताल ठोंकेगे। वे सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वे सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बड़े बेटे हैं। वर्तमान में अतुल राय घोसी से सांसद हैं, जोकि बसपा के नेता हैं।

विज्ञापन

बीजेपी ने सुभासपा को क्यों दी घोसी सीट

ओम प्रकाश राजभर राजभर समुदाय से आते हैं, उनकी संख्या पूर्वांचल में अच्छी खासी है। घोसी लोकसभा सीट पर राजभर सुमदाय के लोग काफी ज्यादा हैं, जिसका फायदा अरविंद राजभर को लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

विज्ञापन

यूपी में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग फाइनल

विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इस बार एनडीए के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने यूपी में सुभासपा को एक लोकसभा सीट घोसी दी है, जबकि जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी को दो सीटें बिजनौर और बागपात मिली हैं। सुभासपा ने घोसी से अरविंद राजभर और आरएलडी ने बिजनौर से चंदन चौहान एवं बागपत सीट से डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी घोषित किया है।

यूपी में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन

आपको बता दें कि यूपी में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ एनडीए तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से वोटरों को साधने की कोशिश कर रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ