Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

अफेयर के शक पर पत्नी ने पति को दी ये ‘खौफनाक सजा’, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

नई दिल्ली: तमिलनाडु में एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट खौलता पानी डाल दिया। पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। उधर, घटना में महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Aug 18, 2022 13:58

नई दिल्ली: तमिलनाडु में एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट खौलता पानी डाल दिया। पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। उधर, घटना में महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सात साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, पुदुपट्टू के पीड़ित 32 साल के युवक की सात साल पहले 29 साल की आरोपी महिला से शादी हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। पीड़ित सेलफोन के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपने पति पर अफेयर का आरोप लगाकर हमेशा झगड़ा करती थी।

---विज्ञापन---

मंगलवार को पति-पत्नी के बीच हुई था झगड़ा

मंगलवार को पति पर एक बार फिर अफेयर का आरोप लगाकर पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हल्की मारपीट भी हुई। इसके बाद महिला का पति सोने चला गया। बताया जा रहा है कि जब पति सो गया तब आरोपी महिला किचन पहुंची और वहां से खौलता पानी लाकर पति के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर डाल दिया।

शरीर पर कई जगह जलने के निशान

घटना के बाद पति मदद के लिए शोर मचाने लगा जिसके बाद पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे वालाजापेट सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि शख्स का प्राइवेट पार्ट 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है, वहीं उसके शरीर पर भी कई जगह जलने के घाव हैं।

---विज्ञापन---

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

उधर, घटना की जानकारी के बाद कावेरीपक्कम पुलिस ने अब आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा), 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 506 (ii) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

First published on: Aug 18, 2022 01:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.