Cervical Pain Relief Yoga: सही पॉजीशन में ना बैठने से पीठ और सर्वाइकल का दर्द हो सकता है. खासकर ऑफिस में डेस्क जॉब करने वाले इस दर्द से दो-चार होते हैं. लंबे समय तक गर्दन को झुकाए रखने पर यह दर्द ट्रिगर होता है और अगर समय रहते इससे छुटकारा ना पाया जाए तो दिक्कत बढ़ती चली जाती है. ऐसे में आयुष मंत्रालय का बताया उत्तानमंडूकासन (Uttana mandukasana) किया जा सकता है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, उत्तानमंडूकासन पीठ और ग्रीवा (Cervical) की तकलीफ में राहत देने वाला योगासन है. इसके अभ्यास से शरीर ऊर्ध्वीय गति को लाभ मिलता है. ऐसे में यहां जानिए सर्वाइकल और पीठ दर्द दूर करने के अलावा उत्तानमंडूकासन करने के क्या फायदे होते हैं और इसे किस तरह किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – उष्ट्रासन करने पर क्या होता है? आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे, जानिए कैसे करते हैं यह योग
उत्तानमंडूकासन करने के क्या फायदे हैं
- पीठ दर्द (Back Pain) और सर्वाइकल के दर्द से राहत मिलती है
- शरीर की उदरीय गति के लिए लाभदायक होता है
- फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है
- शरीर में स्फूर्ति और सक्रियता बढ़ती है.
उत्तानमंडूकासन कैसे करते हैं
- उत्तानमंडूकासन को स्ट्रेच्ड अप फ्रॉग पोज भी कहते हैं. इस आसन को करना आसन है. इसे करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठें. अपने पैरों को मोड़कर बैठें, इसमें घुटने आगे होंगे और एड़ियां पीछे नितंब से लग रही होंगी.
- इसके बाद दोनों घुटनों को एकदूसरे से दूर लेकर जाएं और फैला लें. अब अपने नितंब को दोनों एड़ियों के बीच जमीन पर टिकाकर रखें.
- अपने हाथों को सिर के ऊपर लेकर जाएं. गहरी सांस लें. हाथों को मोड़ते हुए अपनी दाईं हथेली को बाएं कंधे पर और बाईं हथेली को दाएं कंधे पर रखें. आपको दोनों हाथ क्रिस-क्रॉस करके मोड़ने हैं.
- इस दौरान अपने कमर और दर्द को सीधा रखें. आपकी रीढ़ की हड्डी इस आसन में एकदम सीधा रहेगी. कोहनियां बाहर की ओर खिंची हुई रहेंगी.
- आसन करने के दौरान 3 से 10 बार सांस लें और छोड़ें. अपनी क्षमता के अनुसार ही इस आसन को होल्ड करें और फिर नॉर्मल हो जाएं. नॉर्मल होने के लिए धीरे-धीरे हाथों को नीचे की तरफ लेकर आएं. घुटनों को वापस पास लाएं और वज्रासन की स्थिति में आ जाएं.
किसे नहीं करना चाहिए उत्तानमंडूकासन
हर किसी के लिए हर योगासन अच्छा हो यह जरूरी नहीं है. ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनके लिए यह योगासन नुकसानदायक साबित हो सकता है और दिक्कत को बढ़ा सकता है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, जिन लोगों के घुटनों में दर्द रहता है उन्हें उत्तानमंडूकासन करने से बचना चाहिए. इससे तकलीफ बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें – पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकता है योग, AIIMS की डॉक्टर ने कहा बढ़ सकती है पिता बनने की संभावना
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
38 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Ministry of Ayush
First published on:
Know More: Editorial Guidelines