Yeast Infection Symptoms: महिलाओं में वैजाइनल यीस्ट इंफेक्शन एक आम समस्या है जिससे बहुत सी महिलाएं दोचार होती हैं. लेकिन, अक्सर ही महिलाएं यीस्ट इंफेक्शन से चुपचाप जूझती रहती हैं और समझ नहीं पातीं कि यह दिक्कत हो क्यों रही है. यीस्ट इंफेक्शन के कारण वैजाइनल एरिया में जलन से लेकर खुजली और दर्द तक महसूस हो सकता है. ऐसे में इसके लक्षण पहचानकर छुटकारा पाना और सावधानियां बरतना जरूरी है. यहां जानिए यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण कैसे दिखते हैं और इससे किस तरह राहत मिलती सकती है.
यह भी पढ़ें – Manisha Koirala ने अंडाशय कैंसर की लास्ट स्टेज में करावाया टेस्ट, Ovarian Cancer के लक्षणों को किया था इग्नोर
यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण
अपोलो क्रेडल की सीनियल कंसल्टेंट, स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ (Gynecologist) डॉ. मीता वर्मा ने बताया यीस्ट इंफेक्शन को सामान्यतौर पर फंगल इंफेक्शन भी कहते हैं. महिलाओं में यह बरसाती मौसम में ज्यादा होता है. यह कैंडिडा एल्बिकेंस के कारण होने वाला इंफेक्शन है. इस इंफेक्शन में कैसे लक्षण दिखते हैं –
यीस्ट इंफेक्शन कर्डी डिस्चार्ज यानी गाढ़ा फटे हुए दही जैसा वैजाइनल डिस्चार्च (Vaginal Discharge) होता है, सूजन होती है, खुजली होती है और इंटिमेसी के दौरान दर्द होने जैसे लक्षण नजर आते हैं. इस इंफेक्शन में कई बार महिलाओं को बार-बार पेशाब करने जाना पड़ता है.
सूजन के कारण दर्द ज्यादा होता है और कई बार खून भी नजर आने लगता है. यीस्ट इंफेक्शन में बैक्टीरिया भी इन्वॉल्व हो जाता तो डिस्चार्ज का रंग हरा भी दिख सकता है.
डॉ. मीता वर्मा बताती हैं कि पीरियड्स के बीच में जो डिस्चार्ज होता है वो ऑव्युलेशन की तरह का नॉर्मल डिस्चार्ज होता है. आमतौर पर पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने पर यीस्ट इंफेक्शन अपनेआप वॉश आउट हो जाता है जिससे मरीज को आराम मिल जाता है. लेकिन, अगर पीरियड्स खत्म होने के बाद भी इस तरह का डिस्चार्ज हो तो यह फंगल इंफेक्शन का लक्षण है.
किन महिलाओं को यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है
- जो महिलाएं मोटापे से परेशान हैं या जिनकी जांघें चिपकी हुई रहती हैं उन्हें यह इंफेक्शन ज्यादा होता है क्योंकि हवा पास नहीं हो पाती है.
- डायबिटीज से ग्रसित महिलाओं में भी यीस्ट इंफेक्शन होने की संभावना ज्यादा होती है.
- हाइजीन मेंटेन ना करने पर यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है.
यीस्ट इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करें
गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह है कि यीस्ट इंफेक्शन होने पर वैजाइनल एरिया को पानी से साफ करें. इसके लिए रनिंग वॉटर का इस्तेमाल करें. इस एरिया को जितना ज्यादा ड्राई रखेंगी उतना ही यीस्ट इंफेक्शन दूर रहेगा.
यीस्ट इंफेक्शन होने पर क्या करें
यीस्ट इंफेक्शन होने पर वैजाइनल एरिया को साफ रखें और ड्राई रखें. इस इंफेक्शन में वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाया जा सकता है. यह खुजली को कम करता है. डॉक्टर से मिलें और दवा लें जिससे यीस्ट इंफेक्शन जल्दी ठीक होगा. इस बात का खास ध्यान रखें कि आप चीनी से पूरी तरह से दूरी बना लें. गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह है कि यीस्ट इंफेक्शन में आपको चीनी बिल्कुल नहीं खानी चाहिए.
यह भी पढ़ें – एकदम से पेशाब लगना और कंट्रोल ना कर पाना, क्या यह कोई बीमारी है? जानिए क्या है Urinary Urgency
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
35 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines