एकदम से पेशाब लगना और कंट्रोल ना कर पाना, क्या यह कोई बीमारी है? जानिए क्या है Urinary Urgency

Urinary Urgency: अचानक से बहुत तेज पेशाब लगना और बार-बार यही दिक्कत होना किसी परेशानी का लक्षण हो सकता है जिसकी जांच कराना जरूरी है. यहां जानिए यूरिनरी अरजैंसी का क्या कारण हो सकता है.

Urinary Urgency Causes

क्यों होती है यूरिनरी अरजैंसी, जानिए यहां. Image - AI

Urine Probelems: यूरिनरी अरजेंसी का मतलब है एकदम से पेशाब लगना और इतनी तेज लगना कि व्यक्ति पेशाब रोकने में असमर्थ हो जाता है. इस स्थिति में या तो व्यक्ति को तुरंत टॉयलेट भागना पड़ता है या कपड़ों में ही यूरिन की लीकेज (Urine Leakage) होने लगती है. लेकिन, इस तरह पेशाब आने की तीव्र इच्छा क्यों होती है, क्या यह कोई बीमारी है, इसके क्या लक्षण हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है, जानिए यहां.

विज्ञापन
विज्ञापन

एकदम से क्यों आता है पेशाब

क्या है यूरिनरी अरजेंसी

ब्लैडर फुल ना होने के बावजूद एकदम से पेशाब करने की तीव्र इच्छा हो सकती है. यह असल में कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक लक्षण है जोकि अलग-अलग दिक्कतों के कारण ट्रिगर होता है. बार-बार पेशाब आना, ब्लैडर इंफेक्शन, पथरी, प्रोस्टेट का बढ़ना, पथरी या ओवरएक्टिव ब्लैडर के कारण पेशाब करने की जल्दी महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

यूरिनरी अरजेंसी में दिक्कत का अंदाजा लगाने के बजाय लक्षणों के पैटर्न को देखें. एकदम से पेशाब लगने के साथ और क्या दिक्कतें हो रही हैं उनपर ध्यान दें, क्या पेशाब करते हुए खून आ रहा है या दर्द हो रहा है जैसे सवाल खुद से करें. अगर जवाब हां है तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें.

पेशाब कंट्रोल ना कर पाने के साथ और कौन सी दिक्कतें होती हैं

विज्ञापन

पेशाब कंट्रोल ना कर पाना और बहुत तेज पेशाब आने के साथ ही ये दिक्कतें भी हो सकती हैं –

  • दिनभर में बार-बार पेशाब लगना (Baar Baar Peshab Aana)
  • पेशाब के कारण नींद का टूटना
  • बाथरूम पहुंचने से पहले ही यूरिन का लीक हो जाना या निकल जाना
  • ऐसा महसूस करना कि मूत्राशय पूरी तरह बढ़ा नहीं है फिर भी तेज पेशाब आ रहा है
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होना.

इन पैटर्न्स और दिक्कतों को समझकर एक्सपर्ट की सलाह ली जा सकती है.

विज्ञापन

तेज पेशाब आने के कारण और किन्हें होती है यह दिक्कत

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary Tract Infection) में ऐसा हो सकता है. अगर पेशाब तेज लगने के साथ ही पेशाब करते हुए जलन होती है और पेल्विक असहजता महसूस होती है तो यह यूटीआई का लक्षण हो सकता है. ब्लैडर में पथरी होने पर ऐसा हो सकता है. इसके अलावा कब्ज से परेशान लोगों में एक्स्ट्रा प्रेशर और भार के कारण ऐसा होता है. महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान यह दिक्कत हो सकती है. डायबिटीज के मरीज और ज्यादा उम्र वाले लोग भी इस दिक्कत से दोचार हो सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे होता है इलाज

डॉक्टर जांच करके परेशानी का पता लगाते हैं और जांचते हैं कि यह लक्षण क्यों दिख रहा है. इसके बाद उस परेशानी को ठीक करने की कोशिश की जाती है. ब्लैडर ट्रेनिंग, फ्लुइड टाइमिंग, एल्कोहल और कैफीन का कम सेवन और पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज की सलाह भी दी जा सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ