Manisha Koirala ने अंडाशय कैंसर की लास्ट स्टेज में करावाया टेस्ट, Ovarian Cancer के लक्षणों को किया था इग्नोर

Manisha Koirala Ovarian Cancer: मनीषा कोइराला कैंसर सर्वाइवर हैं और ओवेरियन कैंसर की स्टेज 4 को मात दे चुकी हैं. मनीषा कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्होंने शुरुआती लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर किया था जिसके कारण कैंसर एडवांस हो गया था.

Manisha Koirala Cancer

Ovarian Cancer Symptoms: अंडाशय में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं?

Manisha Koirala Cancer: एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) का पता चला था. ओवेरियन कैंसर यानी अंडाशय का कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर की गिनती में आता है. मनीषा कोइराला ओवेरियन कैंसर की चौथी स्टेज को मात देकर कैंसर सर्वाइवर बन चुकी हैं और अब कोशिश कर रही हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैंसर की समय पर जांच कराने और इलाज शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर सकें. मनीषा ने इस बात का भी कई बार जिक्र किया है कि वे कैंसर के लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर करती रही हैं क्योंकि उन्हें लगता था कि ये आम समस्याएं हैं. ऐसे में यहां जानिए ओवेरियन कैंसर क्या है, इसके लक्षण (Ovarian Cancer Symptoms) कैसे दिखते हैं और मनीषा ने किन लक्षणों को शुरुआत में ना पहचानने की गलती की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा कोइराला ने इग्नोर किए ओवेरियन कैंसर के ये लक्षण

अपनी बुक हील्ड के बारे में बात करते हुए मनीषा कोइराला ने कहा था, “मेरा शरीर संकेत और लक्षण दिखाने लगा था, मैं अक्सर ही बीमार पड़ती थी, मेरा पेट बढ़ने लगा था, मेरा पेट फूला हुआ रहता था और मुझे लगता था कि यह उम्र के कारण है या लाइफस्टाइल की वजह से है. कैंसर आखिरी चीज थी जो मेरे दिमाग में थी. मैं इससे (लक्षणों से) बचती रही और तबतक बचती रही जबतक कि मुझे इतना ज्यादा दर्द नहीं होने लगा जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकी और मुझे अपने भाई को कहना पड़ा कि वह मुझे अस्पताल ले जाए, चेकअप करवाए क्योंकि कुछ गलत जरूर है.”

शुरू हुई कैंसर से जंग

विज्ञापन

मनीषा के टेस्ट हुए तो पता चला मनीषा को एडवांस्ड स्टेज का ओवेरियन कैंसर है. यह मनीषा के लिए बेहद शॉकिंग था और पूरे परिवार को झटका लगा था. इसके बाद ही मनीषा की कैंसर से जंग शुरू हुई. मनीषा डॉक्टरों से मिलीं, टेस्ट हुए, कैंसर को फिर कंफर्म किया गया, 11 घंटे लंबा चलने वाला ऑपरेशन हुआ, कीमोथेरेपी चली और शरीर ने बेहतर रिस्पोंड किया. साल 2013 में मनीषा कैंसर फ्री हो गई थीं.

ओवेरियन कैंसर क्या है, इसके लक्षण कैसे दिखते हैं

विज्ञापन

महिलाओं के प्रजनन अंग ओवरी में कैंसर पनपने को ओवेरियन कैंसर या अंडाशय का कैंसर कहा जाता है. इस कैंसर को शुरुआती स्टेज में पहचानना मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षण आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं. ऐसे में अगर ये लक्षण कई दिनों तक बने रहते हैं तो जांच कराने में देरी ना करें –

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  • अक्सर ही पेट फूलना (Bloating)
  • पेट बाहर निकलना
  • थकान महसूस होना
  • सेक्स के दौरान दर्द महसूस होना
  • बिना किसी कारण वजन कम होना
  • एब्नॉर्मल वैजाइनल ब्लीडिंग होना
  • दस्त या कब्ज की समस्या होना.

यह भी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने बताया कैसे हुई हिप इंजरी, डांस शूट के दौरान डिटैच हुए जॉइंट्स अब पैर उठाना भी मुश्किल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ