Homeopathy Ka Ilaj: अंग्रेजी दवाओं से ज्यादा लोग होम्योपैथी की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इन दवाओं को खाने का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और तमाम दवाएं प्राकृतिक तत्वों से बनाई जाती हैं. होम्योपैथिक इलाज में शरीर को अंदर से ठीक करने पर जोर दिया जाता है, लेकिन सवाल यह है कि होम्योपैथिक में आखिर किन-किन बीमारियों का इलाज होता है और कब इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है? कई बार बड़ी बीमारियों में होम्योपैथिक इलाज काम नहीं आता और अंग्रेजी दवाओं के ऊपर रुख करना पड़ता है. आइए इस लेख में विश्व होम्योपैथी दिवस के मौके पर विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- किडनी खराब हो तो कभी ना खाएं ये 10 चीजें, डॉक्टर ने कहा बिगड़ सकती है तबीयत
होम्योपैथी क्या है?
होम्योपैथी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें जैसा रोग वैसी दवा के सिद्धांत पर इलाज किया जाता है. इसमें शरीर की इम्युनिटी बढ़ाकर बीमारी को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जाती है. हालांकि, इसकी दवा खाने का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.
किन-किन बीमारियों में मिल सकता है फायदा?
- स्किन से जुड़ी समस्याएं- स्किन से जुड़ी समस्याओं को लेकर होम्योपैथी स्किन से जुड़ी समस्याएं- स्किन से जुड़ी स में इलाज किया जाता है. एक्जिमा, सोरायसिस, मुंहासे, एलर्जी जैसी स्किन प्रॉब्लम में होम्योपैथी काफी असरदार मानी जाती है. यह समस्या की जड़ पर काम करती है, जिससे बार-बार होने वाली परेशानी कम होती है.
- पेट और पाचन संबंधी समस्याएं- अगर आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच की समस्या रहती है तो होम्योपैथिक दवाएं धीरे-धीरे लेकिन स्थायी राहत दे सकती हैं. हालांकि, बिना डॉक्टर के दवा खाना किसी भी लिहाज से सही नहीं है.
- एलर्जी और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं- अगर आपको बार-बार सर्दी, खांसी या एलर्जी हो जाती है तो इसका इलाज होम्योपैथी में मिल जाएगा. इन बीमारियों में यह काफी फायदेमंद मानी जाती है. खासकर जिन लोगों को मौसम बदलते ही समस्या होती है, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है.
- जोड़ों का दर्द और गठिया- गठिया और जोड़ों के दर्द में भी होम्योपैथिक इलाज अच्छा माना जाता है. यह दर्द को कम करने के साथ सूजन पर भी काम करता है.
- महिलाओं की समस्याएं- महिलाओं से संबंधित समस्याएं जैसे पीरियड से जुड़ी दिक्कतें, हार्मोनल इम्बैलेंस और PCOD जैसी में भी होम्योपैथी का सहारा लिया जाता है.
कब नहीं लेना चाहिए सिर्फ होम्योपैथी का सहारा?
होम्योपैथी कई बीमारियों में मदद करती है, लेकिन कुछ गंभीर स्थितियों में केवल इसी पर निर्भर रहना सही नहीं होता है.
- अचानक दिल का दौरा
- गंभीर चोट या एक्सीडेंट
- कैंसर की बीमारी होना
कब होम्योपैथी लेना फायदेमंद होता है?
कई रिसर्च के मुताबिक, होम्योपैथी लेना तब ज्यादा फायदेमंद हो सकता है जब बीमारी पुरानी हो जाती है. इसके अलावा, यह तब लेना और फायदेमंद हो सकता है जब दूसरी दवा फायदा नहीं करती. होम्योपैथिक दवा की यही खासियत होती है क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं और यह शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर नहीं करते हैं.
इसे भी पढ़ें- बढ़े हुए प्रोस्टेट के 5 चेतावनी संकेत क्या हैं? पुरुषों को पेशाब में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
4 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
8 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
8 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
10 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
11 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines