Vaginal Health Tips for Women: जैसे हर इंसान के लिए मेंटल और फिजिकल हेल्थ जरूरी होती है वैसे ही महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ को सही रखना भी जरूरी होता है. बीते कुछ सालों में महिलाओं के अंदर UTI तथा इंटिमेट हेल्थ सही न रहने की वजह से इंफेक्शन के मामले बढ़ गए हैं. इसे सही रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हमारे प्राइवेट एरियाज सेंसिटिव होते हैं और जल्दी संक्रमण का शिकार हो जाते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर हंसा योगेन्द्र ने वजाइनल हेल्थ के लिए घरेलू नुस्खे शेयर किए हैं.
क्यों जरूरी है अच्छी वजाइनल हेल्थ?
महिलाओं के लिए Vaginal हेल्थ को सही रखना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह हमारी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर सीधा असर डालती है. संक्रमण और सफेद पानी जैसी समस्याएं कई बार प्रेग्नेंसी में बाधाएं पैदा करती हैं. यूटीआई, वजाइनल कैंसर, ओव्यूलेशन, सेक्सुअल रिलेशनशिप में दिक्कत होना और कई बार सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी होना भी खराब इंटिमेट हेल्थ को बढ़ावा देती है.
ये भी पढ़ें-पेट से आती है गुड़-गुड़ की आवाज… भूख नहीं ये होता है कारण, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने दी सलाह
हेल्दी वजाइना के लिए फॉलो करें ये टिप्स। Tips For Healthy Vagina
आयुर्वेदिक और योगा इंस्ट्रक्टर डॉक्टर हंसा योगेन्द्र बताती हैं कि महिलाओं को इन 3 टिप्स को अपनाना चाहिए.
गुनगुने पानी में बैठना- महिलाओं को हफ्ते में 2 से 3 बार एक टब में गुनगुना पानी भरके और 1 चम्मच नमक मिलाकर, उस पानी में 10 से 12 मिनट बैठना चाहिए. ऐसा करने से कीटाणु और इंफेक्शन वाले जर्म्स मरते हैं.
दही खाएं- अच्छी इंटिमेट हेल्थ के लिए हमारी डाइट में गुड बैक्टीरिया के सोर्स होना जरूरी है. इसके लिए प्रोबायोटिक फूड्स खाने चाहिए. दही और योगर्ट (Greek Yoghurt) रोजाना खा सकते हैं.
कंफर्टेबल क्लोथिंग- आपको कंफर्टेबल कपड़े पहनने चाहिए जैसे कि अंडर गार्मेंन्ट्स के लिए कॉटन फैब्रिक के अंडरवियर और पैंटी पहनें. ये लाइटवेट होते हैं जिनसे इंटिमेट एरियाज को एयर सप्लाई की प्रॉब्लम नहीं होती है. ऐसे में इन एरियाज में आपको पसीना भी नहीं आता है.
इसके अलावा, महिलाओं को अपने प्यूबिक हेयर्स को भी समय-समय पर साफ करना चाहिए. पीरियड्स के दौरान कॉटन के पैड्स का इस्तेमाल करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. अपने प्राइवेट एरियाज में आपको सुगंधित साबुन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि ये वहां का ph बैलेंस असंतुलित कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-कौन सा कैंसर सबसे खतरनाक होता है? डॉक्टर ने बताया पहला लक्षण पहचानना मुश्किल
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
9 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
11 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
12 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
14 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines