कौन सा कैंसर सबसे खतरनाक होता है? डॉक्टर ने बताया पहला लक्षण पहचानना मुश्किल

Blood Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है. इसके बारे में जागरुकता फैलाना जरूरी है क्योंकि धीरे-धीरे इसके बढ़ते मामले महामारी का रूप ले रही है. क्या आप जानते हैं किस प्रकार का Cancer सबसे ज्यादा खतरनाक होता है? कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा से जानते हैं इस बारे में.

blood cancer symptoms

Blood Cancer Symptoms: दुनियाभर में तेजी से फैलने वाली बीमारी कैंसर है. किसी को कैंसर तब होता है जब उसके शरीर में किसी प्रकार की अतिरिक्त गांठें बनने लगती हैं जैसे ब्रेस्ट या फिर कोई ट्यूमर. मगर क्या आप जानते हैं सबसे खतरनाक कैंसर कौन सा होता है? डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि इस दुनिया का सबसे जानलेवा कैंसर ब्लड कैंसर होता है. इसे हम ल्यूकेमिया के नाम से भी जानते हैं. आइए जानते हैं यह क्यों खतरनाक होता है और इसकी पहचान कैसे होती है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के मशहूर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर तरंग कृष्ण बताते हैं कि कैंसर में सबसे खतरनाक और जानलेवा खून का कैंसर यानी Leukemia होता है. इसका कारण उन्होंने बताया कि ब्लड कैंसर का पहला लक्षण बुखार आना होता है. इसलिए, इस कैंसर के बारे में अधिकतर लोगों को अंतिम स्टेज या काफी देरी से पता लगता है. कैंसर की पहचान जितनी देर से होगी, उसका इलाज उतना ही कठिन हो जाता है.

विज्ञापन

ब्लड कैंसर के पहले स्टेज में दिखने वाले लक्षण। Symptoms of Blood Cancer In Stage 1

बुखार आना- डॉक्टर तरंग के अनुसार, ब्लड कैंसर का सबसे पहला लक्षण बुखार आना होता है. इसमें वे कहते हैं कि लोगों को बुखार होता है और पैरासिटामोल जैसी दवाएं लेकर उस फीवर को कम कर दिया जाता है. इस कारण से लोगों को अमूमन ब्लड कैंसर ऐसे समय पर पता चलता है जब वह पूरे शरीर में फैल चुका होता है.

विज्ञापन

रात में पसीना आना- रात के समय बुखार आने के साथ-साथ सोते हुए पसीना आना भी ब्लड कैंसर का इशारा करते हैं. अगर सर्दियों में भी किसी को रात के समय पसीना आ रहा है तो उन्हें एक बार ल्यूकेमिया की जांच करवानी चाहिए.

लगातार पीठ में दर्द- अगर किसी को रीढ़ की हड्डी के साथ लगातार पीठ में दर्द महसूस होता है तो इस लक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए. यह भी Blood Cancer का एक संकेत होता है. यह दर्द बढ़कर पूरे शरीर में होने लगता है.

विज्ञापन

स्किन रैश- ब्लड कैंसर में खून में टॉक्सिन्स भर जाते हैं. इससे स्किन पर खुजली रैशेज और लाल दाने होने लगते हैं. अगर कोई रैश बिना खुजली वाला है तो वह सीधा-सीधा ल्यूकेमिया का इशारा माना जाता है. दरअसल, कई बार स्किन रैश की वजह अलर्जी भी हो सकती है.

इंफेक्शन होना- अगर किसी को बार-बार मामूली संक्रमण होते रहते हैं तो यह भी एक ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता है. इसमें किसी भी तरह के संक्रमण हो सकते हैं जैसे स्किन, सर्दी-खांसी और पेट खराब से लेकर मौसमी बदलाव में बीमार होना.

विज्ञापन

ब्लड कैंसर का इलाज

एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि किसी को बार-बार बुखार आ रहा है तो उन्हें इस लक्षण को गंभीरता से लेने की जरूरत है. अगर महीने में 2 बार से ज्यादा किसी को बार-बार बुखार हो रहा है तो एक बार किसी हेमेटोलॉजिस्ट से जांच जरूर करवाएं.

ब्लड कैंसर से बचाव के उपाय। Prevention Tips For Leukemia

  • स्वस्थ भोजन खाएं, अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें.
  • रेडिएशन और अन्य थेरेपी से बचें.
  • धूम्रपान और शराब का सेवन न करें.
  • हल्दी, गिलोय, तुलसी और आंवला जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी सेवन करें. इनसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
  • हेल्थ चेकअप करवाएं, अगर किसी के परिवार में पहले से कैंसर का इतिहास रहा है तो उन्हें साल में 1 बार स्क्रीनिंग करवानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर से जानिए फायदे और कब पिएं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ