पेट से आती है गुड़-गुड़ की आवाज… भूख नहीं ये होता है कारण, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने दी सलाह

Gut Health Tips: पेट से गुड़-गुड़ की आवाज आना हमेशा सामान्य नहीं होता है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सलहब बताते हैं कि अगर किसी के पेट से रोज ऐसी आवाजें आ रही है तो यह आंतों की किसी समस्या का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस बारे में विस्तार से.

gut health tips
विज्ञापन

Gut Health Tips: हमारा पेट शरीर का ऐसा अंग होता है जो स्वस्थ रहे तो मतलब आपका शरीर भी स्वस्थ है. क्या आपको भी बैठे-बैठे अपने पेट से गुड़-गुड़ की आवाजें आने लगती हैं? हां, हो सकता है कि आप इसे भूख लगने का संकेत मान लें क्योंकि ये तर्क लोगों के बीच काफी समय से है. मगर क्या आप जानते हैं हमेशा पेट से आवाजें आना आंतों की समस्या का लक्षण हो सकता है? इस बारे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ सलहब ने क्या बताया है? जानिए.

क्यों आती है गुड़-गुड़ की आवाज?

डॉक्टर जोसेफ सलहब फ्लोरिडा बेस्ड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर बताया है कि पेट से आवाजें आना आंतों की समस्या को दर्शाता है. वे कहते हैं अगर ध्यान से सुनें तो भूख लगते समय आने वाली आवाज अलग और बोवेल में खराबी होने पर अलग तरह की आवाज आती है.

विज्ञापन

आंतों से आती है आवाज…

एक्सपर्ट बताते हैं कि कई बार पेट से ऐसी आवाजें आंतों की वजह से आती हैं. हालांकि, यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन यह एक प्रकार का संकेत होता है कि आपकी आंतों को समस्या हो रही है और उसे स्वस्थ रखने के लिए कुछ हेल्दी कदम उठाना जरूरी है. अगर आपने खाना नहीं खाया है तो भूख की वजह से आवाज आती है.

पेट से आवाज आने के 3 कारण। Reasons of Gut Sound

  • डॉक्टर बताते हैं कि कई बार हम ज्यादा खाना खा लेते हैं जिससे आंतों को उन्हें पचाने के लिए सही जगह नहीं मिल पाती है. इसलिए, जगह बनाने के लिए आंतों से आवाज निकलती है.
  • मैदे से बनी चीजों का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करना भी आंतों से आवाज आने का कारण होता है. दरअसल, डॉक्टर बताते हैं कि ये आंतों के हिलने की आवाजें होती हैं.
  • दस्त होने का संकेत भी देती है. अगर किसी को पेट से अचानक आवाजें आ रही हैं तो यह कई बार पेट खराब होने का लक्षण होता है.

आंतों की दिक्कत दूर करेंगे ये 5 उपाय। 5 Gut Health Tips

  • फाइबर युक्त चीजें खाएं.
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • रोजाना व्यायाम करें.
  • स्ट्रेस कम करें. इसके लिए मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग कर सकते हैं.
  • जंक फूड और मैदे से बने फूड्स का सेवन कम से कम करें.

ये भी पढ़ें- खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर से जानिए फायदे और कब पिएं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ