मादा एनोफिलीज मच्छर ही क्यों फैलाता है मलेरिया? AIIMS डॉक्टर ने बताए बचने के आसान तरीके

Malaria is Caused by Which Virus: बारिश में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी मलेरिया और डेंगू है. इसलिए आपको मलेरिया के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वरना परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. 

Malaria is Caused by Which Virus

आखिर मादा एनोफिलीज ही क्यों फैलाता है मलेरिया? Image Credit- AI

विज्ञापन

मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. फीवर, जुकाम और स्किन इंफेक्शन जैसी कई बीमारियां नजर आने लगती हैं. मलेरिया और डेंगू भी इसी मौसम में सबसे ज्यादा फैलता है. वैसे भी मलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जिसे अक्सर लोग बुखार समझने की गलती कर बैठते हैं. हालांकि, अगर वक्त पर पहचान और इलाज कर लिया जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. इसको लेकर एम्स के डॉक्टर नीरज निश्चल का कहना है कि मलेरिया फैलाने में हर मच्छर की भूमिका नहीं होती, बल्कि यह मादा एनोफिलीज मच्छर है. इसलिए इसके लक्षणों को वक्त पर पहचानना जरूरी है. 

इसे भी पढे़ें- जंगल में लगी आग बन सकती है जानलेवा, UNICEF के ये टिप्स बच्चे और आपकी जान बचाने में आएंगे बहुत काम

विज्ञापन

आखिर मादा एनोफिलीज ही क्यों फैलाता है मलेरिया?

मादा मच्छर को अंडों बनाने के लिए खून की जरूरत होती है. वहीं, नर मच्छर पौधों के रस और दूसरी मीठे चीजों से अपनी भूख मिटाते हैं. जब मादा एनोफिलीज किसी ऐसे इंसान को काटती है, जिसके खून में प्लाज्मोडियम मौजूद होता है तो यह मच्छर के शरीर में पहुंच सकता है. बाद में यही मच्छर के जरिए दूसरे इंसान के शरीर में चला जाता है. 

एनोफिलीज मच्छर कब काटता है?

मलेरिया फैलाने वाला मादा एनोफिलीज मच्छर रात के समय काटता है. इसलिए रात में मच्छर से बचना चाहिए और अगर मच्छर काट रहे हैं तो नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

मलेरिया के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टर के मुताबिक, मलेरिया में तेज बुखार, ठंड लगना या कंपकंपी, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. बीमारी ज्यादा बढ़ने पर पीलिया, दौरे, ब्लीडिंग, लिवर या किडनी फेलियर जैसी परेशानी भी हो सकती हैं. अगर बुखार के साथ बार-बार ठंड लग रही है तो एक बार डॉक्टर से बात करें. 

विज्ञापन

AIIMS ने बताए मच्छरों से बचने के आसान तरीके

  • घर के अंदर और आसपास पानी को जमा न रहने दें. साथ ही, रुका हुआ पानी मच्छरों को दावत दे सकता है. इसलिए इस बात का ख्याल रखें. 
  • कमरे के एयर कूलर को कम से कम हफ्ते में एक बार पूरी तरह खाली करके साफ करें और उसके बाद ही दोबारा पानी भरें. साथ ही, फ्रिज के नीचे या पीछे मौ की ट्रे की सफाई करें. 
  • पुराने कंटेनर, टिन, बेकार सामान और पुराने टायर आदि में पानी जमा हो सकता है. इन्हें घर के आसपास न पड़ा रहने दें और साफ सफाई का ध्यान रखें. 
  • एनोफिलीज मच्छर रात में काटता है, इसलिए सोते समय शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. 
  •  मच्छर से बचने के लिए रिपेलेंट स्प्रे, क्रीम, कॉइल, मैट और लिक्विड जैसी चीजों का इस्तेमाल करें. इससे परेशानी काफी हद तक हाल हो सकती है.

इसे भी पढे़ें- खाना खाने के बाद नींद क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ