Sour Burps Happen: खाना खाने के बाद कभी-कभी खट्टी डकार आना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई लोग सोचते हैं कि खट्टी डकारें किसी विटामिन या मिनरल की कमी की वजह से आती हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इसका सबसे बड़ा कारण पेट में बनने वाला एसिड और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं. हालांकि, हर बार पेट संबंधित परेशानी हो तो यह संभव नहीं है. लगातार यह समस्या रहने पर आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. बाकी इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं, जिनपर आप ध्यान दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में पैर काले क्यों हो जाते हैं? जानिए कब नजर आते हैं ये गंभीर संकेत
क्या किसी कमी से आती हैं खट्टी डकारें?
खट्टी डकार किसी एक पोषक तत्व की कमी का सीधा संकेत नहीं होती हैं. हालांकि, कुछ पोषक तत्वों की कमी पाचन प्रक्रिया को इफेक्ट कर सकती है, जिससे एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
खट्टी डकारों के मुख्य कारण
- जब पेट का एसिड खाना नली की ओर लौटने लगता है तो खट्टी डकार, सीने में जलन और मुंह में खट्टापन महसूस हो सकता है.
- अगर एसिड रिफ्लक्स बार-बार होता है तो यह गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का संकेत हो सकता है. इसमें खट्टी डकारें लगातार आती रहती हैं.
- कई बार ज्यादा मसाले वाली चीजें खाने की वजह से ऐसा हो सकता है. ज्यादा मात्रा में भोजन करने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे खट्टी डकारें आने लगती हैं.
- बहुत तेजी से खाने या खाना के साथ ज्यादा हवा निकलने से गैस बनती है और डकारों की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
- खाने के तुरंत बाद लेटने से पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे खट्टी डकारें और सीने में जलन हो सकती है.
लगातार तनाव और चिंता भी पाचन तंत्र को इफेक्ट कर सकते हैं.
क्या पोषक तत्वों की कमी भी भूमिका निभा सकती है?
कुछ मामलों में विटामिन बी समूह, मैग्नीशियम या अन्य पोषक तत्वों की कमी पाचन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, लेकिन इन्हें खट्टी डकारों का कारण सीधा नहीं माना जाता. अगर लंबे समय से पाचन संबंधी परेशानी बनी हुई है तो डॉक्टर की सलाह से जांच कराना बेहतर होता है.
खट्टी डकारों से बचने के आसान टिप्स
- आपको हमेशा खाना धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए और
- तला-भुना, बहुत मसालेदार और ज्यादा तैलीय खाना कम खाएं.
- एक बार में बहुत अधिक खाना खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाएं और खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें.
इसे भी पढ़ें- गले में दर्द क्यों होता है? जानिए किन बीमारियों का हो सकता है संकेत
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
27 mins agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
22 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
23 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines