गले में दर्द क्यों होता है? जानिए किन बीमारियों का हो सकता है संकेत

Sore Throat: गले में दर्द अक्सर वायरल इंफेक्शन, एलर्जी या टॉन्सिलाइटिस जैसी वजहों से होता है, लेकिन कई बार यह गंभीर हो सकता है. ऐसा कब हो सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं.

Gale mein dard hona
1 / 6
गले में दर्द क्यों होता है? Image Credit- AI

Sore Throat Causes: गले में दर्द एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है. कई बार यह मौसम बदलने, ठंडी चीजें खाने या वायरल इंफेक्शन की वजह से होता है और कुछ दिनों में ठीक भी हो जाता है. आइए जानते हैं कि गले में दर्द किन कारणों और बीमारियों से जुड़ा हो सकता है.  

विज्ञापन

वायरल इंफेक्शन होना

वायरल इंफेक्शन होना 2 / 6

गले में दर्द होना बहुत ही नॉर्मल है, लेकिन सर्दी-जुकाम, फ्लू या वायरस की वजह से गले में खराश, दर्द, खांसी, बुखार और नाक बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसे भी पढ़ें- पीली लार आने का क्या मतलब है? जानिए किन कारणों से ऐसा होता है

विज्ञापन

बैक्टीरियल इंफेक्शन होना

बैक्टीरियल इंफेक्शन होना  3 / 6

ऐसा कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से भी हो सकता है. इस दौरान गले में तेज दर्द हो, निगलने में परेशानी हो, बुखार आए और टॉन्सिल पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं.

टॉन्सिलाइटिस होना

टॉन्सिलाइटिस होना  4 / 6

टॉन्सिल में सूजन आने पर गले में दर्द, बुखार, मुंह से बदबू और निगलने में तकलीफ हो सकती है. यह वायरल या बैक्टीरियल दोनों कारणों से हो सकता है.

विज्ञापन

एलर्जी की वजह

एलर्जी की वजह  5 / 6

अगर आपके घर में पालतू जानवर है या स्मोक करते हैं तो ऐसा हो सकता है. यह गले में जलन और दर्द का कारण बन सकते हैं. एलर्जी के साथ छींक, आंखों में खुजली और नाक बहना भी हो सकता है.

एसिड रिफ्लक्स होना

एसिड रिफ्लक्स होना 6 / 6

जब पेट का एसिड बार-बार गले तक पहुंचता है तो गले में जलन, खराश, सुबह उठने पर दर्द और आवाज बैठने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सिगरेट का धुआं, ई-सिगरेट का एरोसोल या धुएं में रहने की वजह से हो सकता है. इसे भी पढ़ें- सिर्फ 2 चीजों से करें कुल्ली, छाले और मसूड़ों को मिल सकते हैं कई फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन