डायबिटीज में पैर काले क्यों हो जाते हैं? जानिए कब नजर आते हैं ये गंभीर संकेत

Sugar Mein Pair Kale Hona: डायबिटीज में पैरों का काला पड़ना सामान्य समस्या नहीं, बल्कि गंभीर जटिलता का संकेत हो सकता है. अगर स्किन का रंग बदल रहा है, घाव ठीक नहीं हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें. 

Sugar Mein Pair Kale Hona

डायबिटिक पैर काले क्यों हो जाते हैं? Image Credit- AI

Diabetic Foot Symptoms: आजकल ज्यादातर लोग डायबिटीज जैसी बीमारी से पीड़ित हैं. एक वक्त के बाद यह बीमारी इंसान को पकड़ लेती हैं. इसलिए एहतियात करना बहुत जरूरी है, क्योंकि सिर्फ ब्लड शुगर तक सीमित बीमारी नहीं है, बल्कि समय के साथ यह शरीर के कई अंगों को इफेक्ट कर सकती है. इसका असर सबसे ज्यादा पैरों पर पड़ता है. इस दौरान पैरों में सुन्नपन, घाव, सूजन और स्किन का रंग बदलना आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कई मामलों में लोगों के पैर या पैर की उंगलियां काली पड़ने लगती हैं. हालांकि, यह बदलाव नॉर्मल नहीं है, बल्कि गंभीर हो सकता है. इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटिक पैर काले क्यों हो जाते हैं? (Does diabetes cause black legs)

डायबिटीज लंबे समय तक ऊपर-नीचे रहने पर न्यूरोपैथी और ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती है. जब पैरों तक सही तरह से खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंचा तो वहां की टिश्यू इफेक्ट होने लगते हैं. गंभीर स्थिति में टिश्यू मरने लगते हैं, जिससे स्किन काली दिखाई देने लगती है. इसे मेडिकल गैंग्रीन का संकेत भी माना जा सकता है. 

किन कारणों से बढ़ता है खतरा?

  • हाई ब्लड शुगर रहना
  • पैरों में खराब ब्लड सर्कुलेशन
  • नसों का कमजोर होना 
  • पैरों में चोट लगना 
  • संक्रमण बढ़ना 
  • हाई ब्लड प्रेशर रहना 

कौन-से गंभीर संकेत दिख सकते हैं?

अगर डायबिटीज के मरीज में ये लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से बात करना चाहिए. ऐसा इसलिए पैर या उंगलियों का काला या नीला पड़ना अच्छा नहीं माना जाता. वहीं, पैर का कोई घाव ठीक नहीं हो रहा है तो आपको ज्यादा एहतियात की जरूरत है. 

विज्ञापन

डायबिटिक फुट से कैसे बच सकते हैं?

आपको अपना और डाइट का ख्याल रखना है. इसलिए रोजाना पैरों की जांच करें और पैरों को साफ और सूखा रखें. साथ ही, नंगे पैर चलने से बचें क्योंकि इससे इंफेक्शन बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ