Vitamin Deficiency: शरीर अंदर से दुरुस्त रहता है तो बाहर से भी खूबसूरत नजर आता है. लेकिन, अगर शरीर ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से घिरा रहेगा या शरीर में किसी पोषक तत्व, खनिज या विटामिन की कमी होगी तो उसका असर त्वचा और बालों पर भी नजर आएगा. इसी तरह यहां ऐसे ही विटामिन का जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी बालों के पतले होने (Thin Hair) और बालों के झड़ने (Hair Fall) की वजह बनती है. ऐसे में यहां जानिए कौनसा है यह विटामिन जिसकी कमी बालों को बुरी तरह करती है प्रभावित.
किस विटामिन की कमी से पतले होते हैं बाल | Which Vitamin Deficiency Causes Thin Hair
विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) से बाल पतले होने लगते हैं या बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. विटामिन डी धूप से मिलने वाला विटामिन है जिसकी कमी से हड्डियों में दर्द रहने लगता है, मसल्स में कमजोरी आ जाती है, चक्कर आने जैसा महसूस होता है, सिर घूमने लगता है, हर समय थकान महसूस होती है, बाल झड़ने लगते हैं, मूड खराब रहता है, चोट भरने में समय लगता है और लो फील होने लगता है. ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करना जरूरी होता है.
विटामिन डी हेयर फॉलिकल्स को प्रभावित करता है जिससे हेयर ग्रोथ पर असर नजर आता है. विटामिन डी की कमी होने पर हेयर ग्रोथ कम होने लगती है जिससे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और बाल पहले से पतले नजर आने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – किडनी के लिए सबसे बुरी हैं ये 3 चीजें, एक्सपर्ट ने कहा बढ़ जाएगा Kidney Damage का खतरा
विटामिन डी की कमी कैसे पूरी होगी
- विटामिन डी की मुख्य स्त्रोत (Vitamin D Source) सूरज की धूप होती है. ऐसे में रोजाना 15 मिनट सुबह की धूप लेने पर इस कमी को पूरा किया जा सकता है.
- फैटी फिश विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती है. इससे अच्छी मात्रा में शरीर को विटामिन डी मिल जाता है.
- विटामिन डी के लिए अंडा खाया जा सकता है. खासतौर से अंडे के पीले भाग को खाने पर विटामिन डी मिलता है.
- मशरूम से भी विटामिन डी मिलता है. मशरूम खाने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं.
- दूध और दूध से बनी चीजें खासतौर से चीज विटामिन डी का स्त्रोत होता है.
- अपनी डाइट में विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स को भी शामिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर निकाल देंगी ये 5 चीजें, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने शेयर किए नुस्खे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
9 mins agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
3 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
3 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
5 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
6 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines