किडनी के लिए सबसे बुरी हैं ये 3 चीजें, एक्सपर्ट ने कहा बढ़ जाएगा Kidney Damage का खतरा

Foods That Damage Kidney: किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. ऐसे में किडनी की सेहत दुरुस्त रखने के लिए क्या बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए यह बता रहे हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर.

Kidney Damage

Bad Foods For Kidneys: जानिए किन चीजों को खाने पर बिगड़ सकती है किडनी की सेहत.

Kidney Disease: किडनी शरीर में मौजूद गंदगी को फिल्टर करके निकालती है. अगर किडनी की सेहत (Kidney Health) ही अच्छी नहीं रहेगी तो अनेक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में किडनी की सेहत अच्छी रखना जरूरी है. किडनी पर खानपान का सबसे ज्यादा असर पड़ता है. किडनी शरीर का नेचुरल फिल्टर है जो टॉक्सिंस और एक्सेस फ्लुइड को बाहर निकालती है. अगर किडनी को खराब करने वाली चीजें खाई या पी जाएंगी तो शरीर में ये टॉक्सिंस फैल जाएंगे जिससे फ्लुइड बिल्डअप होने लगेगा, सूजन हो सकती है, अनीमिया की दिक्कत हो सकती है, सांस का फूलना और पेशाब में झाग नजर आने जैसी दिक्कतों से दोचार होना पड़ सकता है. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है कि किडनी के लिए सबसे खराब फूड्स (Bad Foods) कौनसे हैं.

विज्ञापन

किडनी के लिए सबसे खराब फूड्स कौनसे हैं | Worst Foods For Kidneys

डॉ. सलीम जैदी ने अपने सोशल अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किडनी के लिए सबसे खराब चीजें हैं फ्रेंच फ्राइज या नमकीन. इनमें नमक और तेल की अत्यधिक मात्रा होती है जिससे किडनी पर स्ट्रेस पड़ता है. वहीं, डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि बिना नमक के उबले हुए आलू खाना किडनी के लिए सबसे अच्छा है.

विज्ञापन

ये फूड्स भी हैं किडनी के लिए बुरे

विज्ञापन
  • ऐसे कई फूड्स हैं जो किडनी को धीरे-धीरे डैमेज (Kidney Damage) करने लगते हैं. प्रोसेस्ड मीट भी इन्हीं में शामिल है. प्रोसेस्ड मीट में सोडियम और प्रोटीन की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि उससे किडनी पर दबाव पड़ता है और किडनी फंक्शन पर बुरा असर पड़ता है.
  • जरूरत से ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध और दूध से बनने वाली चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए क्योंकि इनमें फॉस्फोरस और पौटेशियम की अत्यधिक मात्रा होती है जो किडनी फंक्शन को बाधित कर सकती है.
  • आपका फेवरेट अचार भी किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अचार में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने से यह फ्लुइड रिटेंशन का कारण बनता है और इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
  • विटामिन सी की ओवरडोज भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है. इसीलिए संतरे का जूस जरूरत से ज्यादा नहीं पीना चाहिए.
  • मीठी और प्रोसेस्ड चीजें भी किडनी पर प्रभाव डाल सकती हैं. इन फूड्स को भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

यह भी पढ़ें – कैसे पहचानें कि बढ़ गया है कॉलेस्ट्रोल? डॉक्टर ने बताया खून की नलियां ब्लॉक होने पर कौन-से लक्षण दिखते हैं

किडनी के लिए कौनसे फूड्स हैं सबसे अच्छे

विज्ञापन
  • फूलगोभी किडनी के लिए सबसे फायदेमंद फूड्स में से एक है. फूलगोभी में विटामिन के, फोलेट और फाइबर होता और साथ ही यग एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है.
  • ब्लूबेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और किडनी की सेहत बनाए रखने के लिए फायदेमंद है.
  • अंडे की सफेदी भी किडनी के लिए फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन और फॉस्फोरस की कम मात्रा होती है, इसीलिए यह किडनी फ्रेंडली फूड है.
  • किडनी की सेहत बनाए रखने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है. इसका एक फायदा यह भी है कि लहसुन नमक की क्रेविंग को कम करता है और आपको ज्यादा नमक खाने की चाह नहीं होती.
  • विटामिन ई से भरपूर ऑलिव ऑयल भी किडनी के लिए अच्छा है. इसमें अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं और यह फॉस्फोरस फ्री भी होते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ