What Should Men Eat In The Morning: सभी चाहते हैं कि उनके दिन की शुरुआत अच्छी हो. कोशिश रहती है कि सुबह कुछ ऐसा खाया जाए जिससे पेट साफ होने में मदद मिले, पेट में गैस ना बने, भारीपन महसूस ना हो और इसके बाद नाश्ते के लिए पेट तैयार रहे. लेकिन, यह समझने में दिक्कत होती है कि सुबह उठते ही क्या खाएं. ऐसे में यहां जानिए पुरुषों को सुबह क्या खाकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए. यहां बताई चीजें खाने के बाद नाश्ता (Breakfast) किया जा सकता है. ये चीजें सेहत के लिए अच्छी साबित होती हैं.
यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन से लेकर त्वचा पर खुजली तक Kidney Disease के लक्षण कैसे दिखते हैं? फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर से जानें
पुरुषों को सुबह क्या खाना चाहिए
भीगे अखरोट और बादाम
बादाम में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स होते हैं, वहीं अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं. इन दोनों ही सूखे मेवों को भिगोकर खाने पर दिमाग तेज होता है, दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, हार्मोन का स्तर बेहतर रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है सो अलग.
भीगे हुए चने
प्लांड बेस्ड प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं भीगे हुए चने. जो पुरुष वर्कआउट करते हैं उन्हें खासतौर से भीगे हुए चने खाने चाहिए. भीगे चने स्टैमिना बढ़ाते हैं और मसल्स को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं. भीगे चने खाने पर पेट भी साफ रहता है.
गुनगुना पानी और शहद
सुबह उठने ही गुनगुने पानी में शहद डालकर पिया जा सकता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है. इससे वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. शरीर अंदर से साफ होता है तो त्वचा भी निखर जाती है.
केला या मौसमी फल
केला, सेब या कोई और मौसमी फल सुबह-सुबह खाया जा सकता है. पौटेशियम और कार्ब्स से भरपूर केला खाने पर शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, पाचन अच्छा रहता है और दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है.
कद्दू के बीज
सुबह खाली पेट कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं. कद्दू के बीजों में जिंक की अच्छी मात्रा होती है जो प्रोस्टेट हेल्थ के लिए अच्छी है. ऐसे में सुबह उठकर एक चम्मच कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – भूलने की आदत से परेशान हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर बढ़ती है मेमोरी, Memory Boost करते हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
5 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
8 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
10 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
10 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
13 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines