पैरों में सूजन से लेकर त्वचा पर खुजली तक Kidney Disease के लक्षण कैसे दिखते हैं? फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर से जानें

Kidney Disease Symptoms: किडनी की बीमारी के लक्षण पहचानकर और सही इलाज शुरू करने पर ही सेहत को सुधारा जा सकता है. ऐसे में किडनी खराब होने पर शरीर में कौन सी दिक्कतें होने लगती हैं बता रहे हैं फोर्टिस अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ.

Kidney Disease Ke Lakshan

किडनी खराब होने का शुरुआती लक्षण क्या होता है?

Kidney Disease Signs: किडनी डिजीज का मतलब है किडनी का शरीर की गंदगी को फिल्टर करने में असमर्थ होना, बॉडी फ्लुइड्स को बैलेंस ना कर पाना और बॉडी मिनरल्स को मेंटेन करने में दिक्कत आना. किडनी डैमेज (Kidney Damage) आमतौर पर धीरे-धीरे होता है और इसके लक्षण सीधेतौर पर नजर नहीं आते हैं. ऐसे में किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं यह बता रहे हैं फॉर्टिस अस्पताल शालीमार बाग के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. भानु मिश्रा. आइए किडनी रोग विशेषज्ञ से ही जानते हैं किडनी की बीमारी के क्या लक्षण हैं, किडनी की बीमारी को कैसे मैनेज किया जा सकता है और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी की बीमारी के क्या लक्षण होते हैं

  • जरूरत से ज्यादा पेशाब आने लगता है, खासकर रात के समय पेशाब ज्यादा आता है
  • पैरों में, एंकल्स पर और चेहरे पर सूजन नजर आने लगती है
  • शरीर में थकान रहने लगती है
  • भूख में कमी आने लगती है
  • उल्टी आती है
  • त्वचा पर खुजली होने लगती है
  • मसल्स में क्रैंप्स महसूस होते हैं
  • स्पष्ट सोचने में दिक्कत आने लगती है.

कैसे करें किडनी की बीमारी को मैनेज

डॉ. भानु मिश्रा बताते हैं कि किडनी की बीमारी की मैनजमेंट उसके लक्षणों और किस हद तक किडनी डैमेज हुई है इसपर निर्भर करती है. इलाज के लिए हाइपरटेंशन या किडनी डिजीज के कारण हुए किसी और इंफेक्शन की दवा दी जा सकती है. मरीज के लाइफस्टाइल में बदलाव किए जाते हैं, खानपान बदला जाता है, मरीज को नमक कम दिया जाता है, हेल्दी वेट मैनेजमेंट पर ध्यान दिया जाता है और रेगुलर एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है. किडनी डिजीज के एडवांस होने पर डाइलिसिस या ट्रांसप्लांट के बारे में सोचा जाता है.

विज्ञापन

किडनी को कैसे रखें हेल्दी

किडनी को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. फिजीशियन के कहेनुसार पेनकिलर्स लें, ब्लड शुगर को मैनेज करने पर ध्यान दें, ब्लड प्रेशर को मैनेज करें, धूम्रपान ना करें, एल्कोहल का सेवन ना करें और खानपान में सोडियम और जंक फूड को कम करें.

विज्ञापन

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, ब्लड प्रेशर से परेशान हैं या किडनी की दिक्कतें पहले हुई हैं उन्हें किडनी फंक्शन टेस्ट्स करवा लेने चाहिए. किडनी की बीमारियों का पहले ही पता चल जाए तो सही ट्रीटमेंट और अच्छी सेहत को सुनिश्चित किया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ