भूलने की आदत से परेशान हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर बढ़ती है मेमोरी, Memory Boost करते हैं ये फूड्स
Memory Boosting Foods: खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो दिमाग की सेहत अच्छी रहती है और मेमोरी शार्प होने लगती है.

Foods For Memory: दिमाग को तेज बनाने में सबसे बड़ा रोल खानपान का होता है. खानपान जितना अच्छा होगा दिमाग की सेहत भी उतनी ही अच्छी रहेगी. ऐसे में अपनी डाइट को अच्छा रखना बेहद जरूरी होता है. यहां ऐसे ही कुछ फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो ब्रेन हेल्थ अच्छी रखने में कारगर होते हैं. खासतौर से मेमोरी बूस्ट करने में यानी याद्दाश्त तेज करने में इन फूड्स का असर नजर आता है. ऐसे में आप भी इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां
2 / 7पालक, मेथी, ब्रोकली और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन के, फोलेट और बीटा कैरोटीन से भरपूर होती हैं. ये सब्जियां याद्दाश्त को कमजोर नहीं होने देती हैं.
फैटी फिश
3 / 7फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिमाग के लिए अच्छे हैं. फैटी फिश के अलावा, अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स वगैरह भी खाए जा सकते हैं.
कद्दू के बीज
4 / 7जिंक, मैग्नीशियम और कॉपर के साथ ही आयरन से भरपूर कद्दू के बीज मेमोरी बूस्ट करने में कारगर होते हैं. ये याद्दाश्त के साथ-साथ दिमाग के सीखने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं.
डार्क चॉक्लेट
5 / 7डार्क चॉक्लेट में 70% तक कोको होता है जो दिमाग के लिए दिमाग के लिए फायदेमंद होता है. यह दिमाग के उस हिस्से को उत्तेजित करता है जो याद्दाश्त को बढ़ाता है.
बेरीज
6 / 7ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज और ब्लैकबेरीज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और दिमाग के अंदर कम्यूनिकेशन को बेहतर करते हैं. बेरीज खाने पर मेमोरी बूस्ट होने लगती है.
ये टिप्स भी आएंगे काम
7 / 7मेमोरी बूस्ट करने के लिए दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं. इसके अलावा, मेडिटेशन, वॉक और एक्सरसाइज पर फोकस करें जिससे दिमाग को फ्रेश रहने में मदद मिलती है. यह भी पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के 7 लक्षण क्या हैं? जानिए कब Cholesterol बनने लगता है सेहत के लिए प्रॉब्लम अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.