खाना खाने के बाद सीने में जलन, बार-बार खट्टी डकार आना या मुंह में खट्टा पानी आना जैसी समस्या होना आम है. इन चीजों को अक्सर लोग नॉर्मल गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, कभी-कभार ऐसा होना आम हो सकता है, लेकिन अगर ये लक्षण बार-बार परेशान कर रहे हैं या लंबे समय से बने हुए हैं तो इसके पीछे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग यानी जीईआरडी की समस्या भी हो सकती है. बता दें कि जीईआरडी में पेट का एसिड या पेट की सामग्री बार-बार खाने नली की ओर वापस आने लगती है. इससे सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. इसको लेकर अपोलो हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉक्टर राजीव शांडिल का कहना है कि बार-बार होने वाली जलन को गैस का हिस्सा नहीं मानना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- एक यूरोपीय कैसे बना 7044 लोगों की मौत की वजह? सदी पहले दिल्ली में ऐसे हाईलाइट हुई इन्फ्लुएंजा की बीमारी
जीईआरडी और नॉर्मल एसिडिटी में क्या अंतर है?
कभी-कभार ज्यादा मसालेदार, तला-भुना या बहुत ज्यादा खाना खाने के बाद एसिडिटी या सीने में जलन हो सकती है. यह समस्या अक्सर कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है. वहीं, लेकिन जब एसिड रिफ्लक्स बार-बार होने लगे और जिंदगी इफेक्ट होने लगे तो यह जीईआरडी का संकेत हो सकता है. जीईआरडी में पेट का एसिड बार-बार भोजन नली में वापस आता है, जिससे जलन और दूसरे लक्षण महसूस हो सकते हैं.
सीने में जलन और खट्टी डकार हो सकते हैं जीईआरडी के लक्षण
जीईआरडी का सबसे आम लक्षण सीने में जलन माना जाता है. यह जलन अक्सर खाना खाने के बाद या लेटने पर ज्यादा महसूस हो सकती है. इसके अलावा, कुछ लोगों को मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद आने और पेट की सामग्री के ऊपर की ओर आने जैसी समस्या भी हो सकती है. इसको लेकर डॉक्टर राजीव शांडिल का कहना है कि सीने में जलन के लक्षण केवल पेट या सीने नहीं रहते.
जीईआरडी के लक्षण
- खाना खाने के बाद सीने में जलन
- बार-बार खट्टी डकार आना
- मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद आना
- एसिड का गले तक वापस आना
- गले में जलन या परेशानी
- निगलने में दिक्कत
- बार-बार गला साफ होना
- लंबे समय तक रहने वाली खांसी रहना
- आवाज में बदलाव होना
किन कारणों से बढ़ सकता है GERD का खतरा?
डॉक्टर राजीव शांडिल का कहना है कि जीईआरडी के पीछे कई कारण और लाइफस्टाइल अहम होती है. इनमें मोटापा और पेट तथा खाने नली के बीच मौजूद तत्व का कमजोर होना शामिल हो सकता है. जब यह वाल्व ठीक तरह से काम नहीं करता तो पेट का खाना ऊपर आ सकता है.
हर सीने की जलन गैस नहीं होती
सीने में जलन या खट्टी डकार आने पर हर बार घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे हमेशा सामान्य गैस समझकर नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं. अगर जलन के लक्षण बार-बार हो रहे हैं तो इनके पीछे जीईआरडी जैसी समस्या हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- किडनी में पथरी है तो इन 5 चीजों से करें परहेज, डॉक्टर ने बताया क्या नहीं खाना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Apollo
First published on:
Know More: Editorial Guidelines