फटाफट बन जाएगी पनीर स्टफ्ड इडली, नाश्ते में बनाने के लिए काम आएगी यह रेसिपी

Paneer Stuffed Idli: नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. यहां पर पनीर स्टफ्ड इडली बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है, जिसे फॉलो किया जा सकता है. 

Paneer Stuffed Idli

पनीर स्टफ्ड इडली कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

सुबह के समय नाश्ता बनाने की बात हो तो ज्यादातर लोग ऐसी रेसिपी पसंद करते हैं, जिसे बनाने में ज्यादा समय न लगे और स्वाद में भी कोई कमी न हो. रोज-रोज पोहा, उपमा या साधारण इडली खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं तो इस बार इडली को थोड़ा ट्विस्ट देकर पनीर स्टफ्ड इडली बना सकते हैं. बाहर से सॉफ्ट और अंदर से मसालेदार पनीर की स्टफिंग वाली यह इडली खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है. अगर घर में पहले से इडली का बैटर तैयार है तो इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. आपको बस पनीर की स्टफिंग तैयार करनी होगी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर स्टफ्ड इडली कैसे बनाएं? 

इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी. बस आपको फ्रेश पनीर खरीदने की जरूरत पड़ेगी, ताकि स्वाद अच्छा और बेहतरीन आए. 

सामग्री

  • इडली के लिए
  • इडली बैटर- 2 कप 
  • तेल- इडली मोल्ड को ग्रीस करने के लिए
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • पनीर की स्टफिंग के लिए
  • पनीर- 200 ग्राम 
  • प्याज- 1 छोटा (बारीक कटा हुआ) 
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई) 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा 
  • तेल- 1 छोटा चम्मच 

विधि 

  • पनीर को हाथों से अच्छी तरह मसलकर या कद्दूकस करके अलग रख लें. अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. 
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला डालें. मसालों को बहुत देर तक न भूनें, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • पनीर को मसालों के साथ करीब 2 मिनट तक पकाएं. आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि स्टफिंग बहुत ज्यादा गीली न हो, वरना इडली के अंदर इसे भरना मुश्किल हो सकता है. 
  • इडली बनाने से पहले स्टीमर में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें. इस बीच इडली मोल्ड को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें. अब हर सांचे में थोड़ा-सा इडली बैटर डालें. 
  • बैटर को पूरी तरह न भरें, क्योंकि इसके ऊपर पनीर की स्टफिंग भी रखनी है. अब बीच में तैयार पनीर की एक छोटी चम्मच स्टफिंग रखें. इसके ऊपर दोबारा इडली बैटर डालें और पनीर की स्टफिंग को अच्छी तरह ढक दें. 
  • अब इडली मोल्ड को गर्म स्टीमर में रखें और ढक्कन बंद कर दें. करीब 12 मिनट तक इडली को स्टीम होने दें. इडली पक गई है या नहीं, यह देखने के लिए बीच में टूथपिक या चाकू डालकर देख सकते हैं. 
  • गैस बंद करके इडली को 5 मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद चम्मच की मदद से इडली को मोल्ड से निकाल लें. गरमा-गरम पनीर स्टफ्ड इडली को आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बच्चे को नहीं पसंद सेब? बनाकर दें टेस्टी एप्पल स्मूदी, स्वाद ऐसा कि रोज पीने की डिमांड करेगा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ