किडनी में पथरी है तो इन 5 चीजों से करें परहेज, डॉक्टर ने बताया क्या नहीं खाना चाहिए
किडनी स्टोन के मरीजों को कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए. इससे परेशानी पड़ सकती हैं, लेकिन किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि इन्हें पूरी तरह थाली से बाहर न करें बल्कि सही तरीके से खाएं.

किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या में सिर्फ दवाइयां ही नहीं, बल्कि खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है. कुछ चीजों में मौजूद सोडियम, ऑक्सलेट और एनिमल प्रोटीन शरीर में ऐसे बदलाव कर सकते हैं, जिससे कुछ लोगों में पथरी बनने या दोबारा होने का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि, किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि इन चीजों को हमेशा के लिए डाइट से पूरी तरह बाहर कर दिया जाए.
ज्यादा नमक वाली चीजें
2 / 6किडनी स्टोन के मरीजों को दिन में 3 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए. ज्यादा सोडियम लेने से पेशाब में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे कैल्शियम वाले स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें- नमक तो रोज खाते हैं, लेकिन आयोडीन युक्त नमक शरीर के लिए क्यों जरूरी है?
सॉफ्ट ड्रिंक्स
3 / 6कोला और दूसरे मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स को कम करना बेहतर है. इसमें मौजूद फॉस्फेट कुछ लोगों में स्टोन बनने का काम कर सकता है, जबकि ज्यादा मीठे पीना हेल्थ के लिए अच्छा भी नहीं. इसलिए इससे नॉर्मल लोग भी परहेज करें.
एनिमल प्रोटीन
4 / 6रेड मीट, ऑर्गन मीट, चिकन, मछली और अंडे जैसे एनिमल प्रोटीन का बहुत ज्यादा खाना पथरी, खासकर यूरिक एसिड स्टोन का खतरा बढ़ा सकता है. इसलिए डॉक्टर जरूरत के अनुसार इसकी मात्रा का ध्यान रखें. हालांकि, इसका मतलब प्रोटीन पूरी तरह बंद करना नहीं है.
पालक और चुकंदर
5 / 6अगर किसी इंसान को कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन है तो पालक और चुकंदर जैसे ज्यादा ऑक्सलेट वाली चीजें कम करने की सलाह दी जा सकती है. पालक, चुकंदर या कुछ नट्स में ये हो सकता है.
सूखे मेवे और डार्क चॉकलेट
6 / 6बादाम, काजू, मूंगफली जैसे कई नट्स में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा हो सकती है. इसी तरह चॉकलेट भी ऑक्सलेट का स्रोत है. इसलिए कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन वाले लोगों को उनकी मात्रा का ध्यान रखना है. इसे भी पढ़ें- अंडा दिल के लिए अच्छा है या नहीं? हैदराबाद के डॉक्टर ने 185 देशों के 28 साल के डेटा से बताया सच