खाने के बाद सीने में जलन और खट्टी डकार को न समझें गैस, Apollo डॉक्टर ने बताया GERD का हो सकता है संकेत

बार-बार होने वाली सीने की जलन और खट्टी डकार आने का मतलब सिर्फ गैस नहीं होता, बल्कि  जीईआरडी जैसी समस्या भी हो सकती है. अपोलो हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉक्टर राजीव शांडिल का कहना है कि इस दौरान सीने में दर्द और पेट में गेस बनने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

difference between gas and gerd

जीईआरडी और नॉर्मल एसिडिटी में क्या अंतर है? Image Credit-Freepik

खाना खाने के बाद सीने में जलन, बार-बार खट्टी डकार आना या मुंह में खट्टा पानी आना जैसी समस्या होना आम है. इन चीजों को अक्सर लोग नॉर्मल गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, कभी-कभार ऐसा होना आम हो सकता है, लेकिन अगर ये लक्षण बार-बार परेशान कर रहे हैं या लंबे समय से बने हुए हैं तो इसके पीछे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग यानी जीईआरडी की समस्या भी हो सकती है. बता दें कि जीईआरडी में पेट का एसिड या पेट की सामग्री बार-बार खाने नली की ओर वापस आने लगती है. इससे सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. इसको लेकर अपोलो हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉक्टर राजीव शांडिल का कहना है कि बार-बार होने वाली जलन को गैस का हिस्सा नहीं मानना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीईआरडी और नॉर्मल एसिडिटी में क्या अंतर है?

कभी-कभार ज्यादा मसालेदार, तला-भुना या बहुत ज्यादा खाना खाने के बाद एसिडिटी या सीने में जलन हो सकती है. यह समस्या अक्सर कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है. वहीं, लेकिन जब एसिड रिफ्लक्स बार-बार होने लगे और जिंदगी इफेक्ट होने लगे तो यह जीईआरडी का संकेत हो सकता है. जीईआरडी में पेट का एसिड बार-बार भोजन नली में वापस आता है, जिससे जलन और दूसरे लक्षण महसूस हो सकते हैं. 

सीने में जलन और खट्टी डकार हो सकते हैं जीईआरडी  के लक्षण

जीईआरडी का सबसे आम लक्षण सीने में जलन माना जाता है. यह जलन अक्सर खाना खाने के बाद या लेटने पर ज्यादा महसूस हो सकती है. इसके अलावा, कुछ लोगों को मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद आने और पेट की सामग्री के ऊपर की ओर आने जैसी समस्या भी हो सकती है. इसको लेकर डॉक्टर राजीव शांडिल का कहना है कि सीने में जलन के लक्षण केवल पेट या सीने नहीं रहते. 

विज्ञापन

जीईआरडी के लक्षण

  • खाना खाने के बाद सीने में जलन
  • बार-बार खट्टी डकार आना
  • मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद आना
  • एसिड का गले तक वापस आना
  • गले में जलन या परेशानी
  • निगलने में दिक्कत
  • बार-बार गला साफ होना
  • लंबे समय तक रहने वाली खांसी रहना
  • आवाज में बदलाव होना

किन कारणों से बढ़ सकता है GERD का खतरा? 

डॉक्टर राजीव शांडिल का कहना है कि जीईआरडी के पीछे कई कारण और लाइफस्टाइल अहम होती है. इनमें मोटापा और पेट तथा खाने नली के बीच मौजूद तत्व का कमजोर होना शामिल हो सकता है. जब यह वाल्व ठीक तरह से काम नहीं करता तो पेट का खाना ऊपर आ सकता है. 

हर सीने की जलन गैस नहीं होती

सीने में जलन या खट्टी डकार आने पर हर बार घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे हमेशा सामान्य गैस समझकर नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं. अगर जलन के लक्षण बार-बार हो रहे हैं तो इनके पीछे जीईआरडी जैसी समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source- Apollo

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ