Food For Sleep: ऐसे बहुत से लोग हैं जो रात के समय बिस्तर पर समय से लेट तो जाते हैं लेकिन नींद आने का नाम नहीं लेती. रातभर बिस्तर पर यहां से वहां करवटें पलटते रहने पर भी नींद का दूर-दूर तक पता नहीं चलता और जब बहुत देररात नींद आती भी है तो सुबह समय पर उठने के कारण नींद पूरी नहीं होती. यही नींद की कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरग से प्रभावित करती है और व्यक्ति का शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसी चीजें हो जो रात के समय खाई जाएं तो बेहतर नींद (Better Sleep) आने में मदद मिलती है. रोजाना इस चीज का सेवन करने पर आप बिना ज्यादा जद्दोजहद किए भी अच्छी नींद ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें – लो ब्लड प्रेशर के 10 लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Low BP Symptoms
क्या खाने पर आएगी अच्छी नींद
सूखे मेवे
ऐसे कुछ सूखे मेवे (Dry Fruits) हैं जिनमें मेलाटॉनिन होता है और जिन्हें खाने पर बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है. बादाम, अखरोट और पिस्ता के साथ ही काजू खाने पर अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है.
गर्म दूध
रात में एक गिलास हल्का गर्म दूध पीकर सोने पर अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. दूध में मेलाटॉनिन होता है जिस चलते यह नींद लाने में असरदार होता है.
केले
मैग्नीशियम के सेवन से भी अच्छी नींद आ सकती है. ऐसे में आप रात में केला खाकर सो सकते हैं. केला खाने पर शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स भी मिलते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.
कद्दू के बीज
अच्छी नींद लेने के लिए आप कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) भी खा सकते हैं. कद्दू के बीजों में स्लीप प्रोमोटिंग गुण होते हैं. इन बीजों को खाने पर एंटी-ऑक्सीडेंट्स, ट्रिप्टोफेन और फीटोकेमिकल्स मिलते हैं.
नींद की कमी से क्या होता है
- पर्याप्त नींद ना ली जाए तो इससे मानसिक दिक्कतें होने लगती हैं. नींद की कमी से फोकस करने में दिक्कत आती है, याद्दाश्त कमजोर होने लगती है और निर्णय लेने में व्यक्ति को दिक्कत होती है.
- नींद की कमी (Neend Ki Kami) तनाव, चिंता और अवसाद को बढ़ा सकती है. इससे व्यक्ति का मूड अक्सर ही चिड़चिड़ा भी रहता है.
- मेटाबॉलिज्म और वजन को भी नींद की कमी प्रभावित करती है. अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है.
- नींद की कमी ह्रदय लोगों की वजह बन सकती है. इससे हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
- नींद की कमी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकती हैं.
यह भी पढ़ें – गर्मियों में बच्चे को अंडा खिलाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दिया जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines