लो ब्लड प्रेशर के 10 लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Low BP Symptoms

Low BP Ke Lakshan: ब्लड प्रेशर कम होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है. ऐसे में यहां जानिए ब्लड प्रेशर कम होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं.

Low BP Symptoms
1 / 11
Low BP Symptoms

Low BP Symptoms: लो बीपी या ब्लड प्रेशर कम होने को मेडिकल भाषा में हाइपोटेंशन कहा जाता है. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के बारे में तो अक्सर लोग जानते ही हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के लक्षण पहचानने में भूल कर देते हैं. लो ब्लड प्रेशर को अगर समय रहते ठीक ना किया जाए तो इससे मस्तिष्क और दिल को परमानेंट डैमेज हो सकता है. वहीं, व्यक्ति लो ब्लड प्रेशर के कारण रास्ते में कहीं भी गिर सकता है जोकि एक गंभीर समस्या है. ऐसे में यहां जानिए लो ब्लड प्रेशर कम होने के लक्षण क्या होते हैं.

विज्ञापन

सिर चकराना

सिर चकराना2 / 11

लो ब्लड प्रेशर कम होने पर अक्सर ही सिर चकराने लगता है या लाइटहेडेड महसूस होता है. ऐसा लगता है जैसे सिर एकदम हल्का हो गया है.

विज्ञापन

कमजोरी महसूस होना

कमजोरी महसूस होना3 / 11

ब्लड प्रेशर कम होने पर अक्सर ही शरीर में कमजोरी महसूस होती है. इससे हर समय शरीर थका हुआ महसूस करने लगता है.

बेहोशी आ जाना

बेहोशी आ जाना4 / 11

कभी भी बेहोशी आ जाना या ऐसा लगना जैसे चक्कर खाकर गिर जाएंगे, लो ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

दृष्टि धुंधली होना

दृष्टि धुंधली होना5 / 11

लो ब्लड प्रेशर कम होने पर आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है या अक्सर ही दृष्टि धुंधली हो जाती है.

हाथ-पैर ठंडे पड़ना

हाथ-पैर ठंडे पड़ना6 / 11

लो ब्लड प्रेशर का एक लक्षण यह भी है कि इससे हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगते हैं. ऐसा ब्लड फ्लो ठीक ना होने से होता है.

विज्ञापन

सांस फूलना

सांस फूलना7 / 11

सांसे अक्सर ही तेज हो सकती हैं. सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत होना भी ब्लड प्रेशर कम होने का लक्षण हो सकता है.

धड़कनें अनियमित हो सकती हैं

धड़कनें अनियमित हो सकती हैं8 / 11

ब्लड प्रेशर कम होने पर धड़कनें अनियमित हो सकती हैं. धड़कन कभी तेज या कभी धीमी पड़ सकती है.

विज्ञापन

जी मितलाना

जी मितलाना9 / 11

जी मितलाना भी लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों में शामिल है. जी मितलाने पर उल्टी भी आ सकती है.

ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत

ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत10 / 11

लो ब्लड प्रेशर के कारण अक्सर ही ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होने लगती है. अगर आपको अक्सर ही फोकस करने में परेशानी होती है तो हो सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर लो है.

विज्ञापन

डिप्रेस्ड फील होता है

डिप्रेस्ड फील होता है11 / 11

लो ब्लड प्रेशर के कारण डिप्रेस्ड फील हो सकता है. हर समय मूड ऑफ लगता है और मोटिवेशन की कमी महसूस होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन