हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शरीर में दिख रहें हैं ये साइन तो दूर नहीं है डायबिटीज! जानिए कौन से संकेत कभी नहीं करने चाहिए इग्नोर

Early Signs Of Diabetes: डायबिटीज होने से पहले शरीर में बदलाव होने लगते हैं जिसके संकेत शरीर देने लगता है. ऐसे में इन संकेतों को वक्त रहते पहचानना बेहद जरूरी है. यहां जानिए कैसे नजर आते हैं डायबिटीज के शुरुआती लक्षण.

विज्ञापन
शुगर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं?

Sugar Ke Lakshan: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो एक बार अपनी चपेट में ले ले तो फिर कभी पूरी तरह ठीक नहीं होती है. व्यक्ति समय के साथ-साथ डायबिटीज (Diabetes) मैनेज करना सीख जाता है. ऐसे में डायबिटीज को जितना जल्दी पहचान लिया जाए और इलाज शुरू कर दिया जाए उतना अच्छा है. लेकिन, कई बार व्यक्ति डायबिटीज के लक्षण तब पहचानता है जब दिक्कत कई हद तक बढ़ चुकी होती है. आप ऐसी गलती बिल्कुन ना करें इसीलिए यहां आपके लिए उन संकेतों की सूची दी गई है जो बताते हैं कि हो सकता है आपको डायबिटीज होने वाली है. शुगर लेवल्स बढ़ने पर ये लक्षण नजर आने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – किडनी के मरीज को कितना नमक खाना चाहिए? डॉक्टर से जानिए कैसा होना चाहिए Kidney Patient का खानपान

शुगर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं | Early Signs Of Diabetes

  • गर्दन पर काले दाग या क्रैक्स नजर आना
  • अंडरआर्म्स पर भी काले दाग या क्रैक्स दिखना
  • हाथों और गर्दन के आस-पास फैट जमना जो कूबड़ जैसा दिखता है
  • कमर का चौड़ा हो जाना और पेट बाहर निकलना
  • गर्दन का चौड़ा होना
  • रात के समय नींद आने में दिक्कत होना
  • बिना किसी कारण पैरों पर सूजन नजर आना.

ये सभी डायबिटीज होने के शुरुआती लक्षण होते हैं. इन्हें पहचानकर अपने डॉक्टर से मिलना और इलाज शुरू करना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

ये दिक्कतें भी हो सकती हैं

बार-बार पेशाब आना – अगर आपको बार-बार पेशाब (Baar Baar Peshab Aana) आ रहा है, खासकर रात के समय पेशाब करने की दर बढ़ गई है तो हो सकता है आपको डायबिटीज का खतरा है.

विज्ञापन

प्यास का बढ़ जाना – बार-बार पेशाब आने से प्यास भी बढ़ जाती है. हर समय कुछ पीने की इच्छा होने लगती है.

वजन कम होना – बिना किसी कारण के वजन कम होने लगता है. इसके अलावा, व्यक्ति की भूख बढ़ने लगती है.

विज्ञापन

धुंधला दिखना – डायबिटीज की दिक्कत आंखों को भी प्रभावित करती है. इससे धुंधला नजर आ सकता है.

स्किन पर निशान – शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पैचेस बनने लगते हैं और ऐसा लगता है जैसे मैल जमने लगा है. गर्दन के पीछे खासतौर से वेलवेट पैच बनना शुरू हो जाते हैं.

विज्ञापन

झनझनाहट या सुन्नपन – हाथ-पैरों में नर्व डैमेज के कारण झनझनाहट होने लगती है या सुन्नपन होने लगता है.

डायबिटीज के घरेलू उपचार

विज्ञापन
  • ब्लड शुगर (Blood Sugar) कम करने के लिए मेथी दाना खाया जा सकता है. मेथी के दाने पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह चबाकर खा लें.
  • करेले का जूस भी ब्लड शुगर कम करने में असरदार हो सकता है.
  • दालचीनी इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है. ऐसे में डायबिटीज में दालचीनी खाई जा सकती है.
  • विटामिन सी से भरपूर आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है.
  • ब्लड शुगर कम करने के लिए नीम का सेवन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – आंखों का सूजना किस बीमारी का लक्षण है? यहां जानिए किन दिक्कतों में फूली दिखती हैं आंखें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola