Vitamin B12 को बढ़ाने में मददगार हैं ये 7 चीजें, तीसरा है सुपरफूड!

Vitamin B12 Foods:विटामिन B12 एक जरूरी पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में भी इस तत्व की कमी है, तो कुछ खाने-पीने की चीजों को अपने आहार में शामिल कर इसे आसानी से बढ़ा सकते हैं।

Vitamin B12 Foods

Photo Credit- Meta AI

Vitamin B12 Foods: इंसानों के शरीर को तरह-तरह के तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन बी12 इनमें सबसे अहम तत्व है। अगर किसी के शरीर में इस विटामिन की कमी है, तो मान लीजिए वह स्वस्थ बिल्कुल नहीं है। बी12 की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है, ब्रेन फंक्शनिंग स्लो होती है, डीएनए डैमेज होता है और शरीर से रक्त कम होने लगता है। बी12 की कमी से हड्डियों में भी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, कई रिसर्च में यह बताया गया है कि इस तत्व के लिए आपको मांसाहारी फूड्स का सेवन करना चाहिए, क्योंकि उन चीजों में विटामिन बी12 ज्यादा होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ शाकाहारी चीजों में भी यह विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और इसकी कमी से जूझ रहे हैं, तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू कर दें।

विज्ञापन

इन 7 वेजिटेरियन फूड्स के सेवन से दूर करें विटामिन बी12 की कमी

1. डेयरी आइटम्स

विज्ञापन

दूध और दूध से बनी चीजों में भी विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप रोजाना 1 गिलास दूध, दही या पनीर जैसी चीजें खाएंगे, तो कुछ ही दिनों में इस विटामिन की पूर्ति होने लगेगी।

विज्ञापन

2. फोर्टिफाइड अनाज

अगर आप शाकाहारी हैं, तो फोर्टिफाइड अनाज एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इनमें बी12 तत्व को मिलाया जाता है। नाश्ते में ऐसे अनाजों का सेवन बी12 की कमी को पूरा कर सकता है। यह अनाज आपको ऑनलाइन साइट्स या फिर सुपरमार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

विज्ञापन

3. सोया और टोफू

सोयाबीन या सोया मिल्क और टोफू, इन जैसे फूड्स को खाने से भी विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। इन फूड्स की खासियत है कि यह न सिर्फ एक तत्व बल्कि ये आपको कई अन्य लाभ भी पहुंचाते हैं। सोया और टोफू में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह कैल्शियम का सोर्स भी है। साथ ही, इन चीजों को खाने से कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ेगा, यानी वजन बढ़ने की भी टेंशन नहीं होती है।

विज्ञापन
Vitamin B12 Foods

Photo Credit- Meta AI

4. मशरूम

विज्ञापन

मशरूम भी एक प्लांट-बेस्ड और शाकाहारी विटामिन बी12 का सोर्स है। इसकी कई प्रजातियां, जैसे बटन मशरूम जो भारत में आसानी से मिल जाता है, में भी विटामिन बी12 भरपूर होता है। शिटाके मशरूम भी विटामिन बी12 की थोड़ी मात्रा होती है। इसे अगर नियमित आहार में शामिल किया जाए, तो फायदेमंद हो सकता है।

5. फलों का जूस

विज्ञापन

अनार, संतरे व मौसंबी समेत चुकंदर के जूस का रोजाना 1 गिलास सेवन आपके शरीर में बी12 की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इन चीजों में विटामिन बी12 के साथ, विटामिन-सी और आयरन होता है। गर्मियों में लस्सी या छाछ पीने से भी इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है।

6. दालें

विज्ञापन

दालें भी विटामिन बी12 के लिए बेस्ट हैं। ये फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम समेत मिनरल्स से भरपूर होती हैं। शाकाहारी लोगों के लिए इससे बेहतर, किफायती फूड कोई और नहीं होगा। खासतौर पर मूंग, अरहर और उड़द की दाल खाने से विटामिन बी12 की कमी पूरी की जा सकती है।

7. B12 सप्लीमेंट्स

विज्ञापन

हालांकि, यह फूड आइटम सभी के लिए नहीं है, लेकिन किसी-किसी के शरीर में ज्यादा विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो उसे दवाओं या सप्लीमेंट्स का सहारा लेना पड़ता है, क्योंकि उन्हें आहार से पर्याप्त बी12 नहीं मिल रहा है। ये सप्लीमेंट्स भी शाकाहारी मिल जाते हैं। इनका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ