पूरे दिन थका हुआ करते हैं महसूस, कहीं आप TATT के शिकार तो नहीं?

Vitamin Deficiency: अगर आप भी हमेशा थके हुए रहते हैं तो शायद आप भी TATT के शिकार हो गए हैं। टैट एक ऐसा टर्म है, जिसकी मदद से यह पता लगता है कि आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी है। चलिए जानते हैं ये कौन सा विटामिन है और इसकी कमी के संकेत क्या हैं?

Source-freepik

Vitamin Deficiency: जब भी हम थकान महसूस करते हैं तो इसे वर्क प्रेशर समझकर इग्नोर कर देते हैं जबकि यह गंभीर भी हो सकता है। जी हां, कई बार थकावट भी हमें हमारी बॉडी के ऐसे वॉर्निंग साइन्स के बारे में बताती है, जो आगे चलकर आपके शरीर को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। हमारा शरीर अच्छे खान-पान के चलते ही स्वस्थ रहता है क्योंकि सही और पौष्टिक डाइट से हमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। TATT, इस टर्म का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। आइए समझते हैं इसका अर्थ और विटामिन बी-12 से इसका संबंध।

विज्ञापन

क्या है TATT?

TATT का मतलब होता है tired all the time यानी हमेशा थकान महसूस करना। यूएसए की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया था कि यूएसए में 18% लोग विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहे हैं, जो कि एक गंभीर स्थिति है। इन मरीजों को थकान, कमजोरी और मेमोरी लॉस जैसे संकेत दिखाई देते हैं। ये सभी संकेत विटामिन बी-12 की कमी के होते हैं।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है?

इस विटामिन को कोबालामिन भी कहते हैं। यह हमारे शरीर के साथ-साथ नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है। यह वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है, जो ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देता है। अगर किसी को इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो उसे एनीमिया, प्लेटलेट डाउन और अन्य कई बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • थकान महसूस करना।
  • पूरे दिन नींद आना और रात में न आना।
  • भूख न लगना।
  • वजन कम होना।
  • हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होना।
  • नसों में कमजोरी महसूस करना।
  • स्किन का पीला पड़ना।
  • नाखून कमजोर और सफेद दिखाई देना।
  • हाथ-पैर में झनझनाहट होना।

कैसे दूर होगी इसकी कमी?

विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए आप इसके सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में पालक, चुकंदर, मशरूम और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। अगर आप मांसाहारी हैं, तो अंडे और सीफूड्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ