अंडे के साथ खा लें ये चीजें, शरीर में तेजी से खत्म होगी विटामिन B-12 की कमी

Vitamin B12 Foods: अंडे खाने से शरीर को प्रोटीन और विटामिन्स मिलते हैं। अंडे को विटामिन बी-12 का सोर्स भी माना जाता है लेकिन अगर आप इसके साथ कुछ और चीजों को मिलाकर खाना शुरू कर दें, तो शरीर के हर अंग में बी-12 भर जाएगा।

Eggs for Vitamin b12

Photo Credit- Meta AI

Vitamin B-12 Foods: विटामिन बी-12 शरीर के लिए एक इंपॉर्टेन्ट पोषक तत्व है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, नर्व्स की हेल्थ और बॉडी को एनर्जी के उत्पादन में मदद करता है। इस विटामिन की कमी से थकान, कमजोरी, नसों में झनझनाहट और कमजोर याददाश्त की समस्या हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अच्छा आहार और हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन खाने से विटामिन बी-12 की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन

विटामिन B12 क्यों है जरूरी?

विटामिन बी-12 शरीर में खून बनाने और डीएनए की ग्रोथ में मदद करता है। यह नर्व सेल्स को सुरक्षित रखता है। इसकी कमी से खून की कमी यानी एनीमिया, सेल डैमेज, थकान, हाथ-पैरों में सुन्नता और डिमेंशिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर शाकाहारी लोगों में इसकी कमी का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि यह ज्यादातर मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। अंडे भी विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स है। खासतौर पर इसका पीला भाग बी-12 का संपूर्ण तत्व है। मगर यदि आप उनमें से हैं जिन्हें जल्दी से जल्दी शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर करना है, वे अंडों के साथ कुछ अन्य चीजों को भी खा सकते हैं। अंडों के ये हेल्दी कॉम्बिनेशन आपके शरीर के लिए काफी बेनेफिशियल होगा।

विज्ञापन

अंडे के साथ इन चीजों को करें मिक्स

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

विज्ञापन

अंडे के साथ पालक का सेवन करने से शरीर को आयरन और फोलिक एसिड मिलता है, जो विटामिन बी-12 के अवशोषण में सहायता प्रदान करते हैं। आप पालक को अंडे की भुर्जी या ऑमलेट के साथ शामिल करके खा सकते हैं।

2. डेयरी आइटम्स

विज्ञापन

अंडे के साथ दूध, दही या पनीर का सेवन करने से शरीर को एक्स्ट्रा कैल्शियम और बी-12 भी मिलता है। इस हेल्दी मिक्सअप को आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। अंडों और दूध को मिलाकर हेल्दी पैनकेक्स बनाए जा सकते हैं।

eggs for vitamin b12

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

3. मशरूम

मशरूम विटामिन-डी का सोर्स है, जो शरीर में विटामिन बी-12 के विकास को बढ़ाने में मदद करता है। अंडे और मशरूम का ऑमलेट या भुर्जी एक टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरा विकल्प है, जो नियमित खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-12 प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन

4. मछली और चिकन

जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वे अंडे खाते ही होंगे। मगर ये लोग अंडे के साथ सैल्मन, ट्यूना या चिकन जैसे अन्य मांसाहारी फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं। ये विटामिन बी-12 और प्रोटीन दोनों ही आपके शरीर को प्रदान करेंगे। चिकन सूप के साथ अंडों को मिक्स करके खा सकते हैं।

विज्ञापन

5. फोर्टिफाइड अनाज और नट्स

फोर्टिफाइड अनाज, सोया मिल्क, और नट्स जैसे कि अखरोट और बादाम के साथ अंडे का सेवन शरीर को विटामिन बी-12 की कमी से दूर करने में आपकी मदद करेगा। आप नाश्ते में बॉइल एग्स के साथ भिगोएं हुए नट्स का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ध्यान रहे, जिन लोगों में विटामिन बी-12 की ज्यादा कमी है, वे डॉक्टर की सलाह से बी-12 सप्लीमेंट्स लें सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ