Vitamin B-12 Overdose: हमारे शरीर को कई प्रकार के अलग-अलग विटामिनों की आवश्यकता होती है। विटामिन बी-12 उन्हीं में से एक है। आपने अक्सर सुना होगा कि इसकी कमी से शरीर में अलग-अलग बीमारियां हो सकती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इसकी कमी जितनी गंभीर समस्या है उतनी ही गंभीर समस्या है इसका स्तर शरीर में बढ़ जाना भी है? जी हां, ऐसा अक्सर तब होता है जब कोई बेवजह इसके सप्लीमेंट खा लेता है।

क्या है विटामिन बी-12?

विटामिन बी-12 एक घुलनशील विटामिन है। शरीर में इसकी अधिक मात्रा हो जाए तो ये पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकलती है। इसलिए, सामान्य तौर पर इसका ओवरडोज खतरनाक नहीं माना जाता है। लेकिन लंबे समय तक अत्यधिक मात्रा में बी-12 सप्लीमेंट लेने से समस्याएं पैदा हो सकती हैं। दरअसल, जब भी हमारे शरीर में सामान्य रूप से इसकी कमी होती है तो उसके लिए लिवर का स्टोरेज मदद करता है क्योंकि इस अंग में विटामिन बी-12 मौजूद रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- पित्त की पथरी से हमेशा के लिए बच सकते हैं आप, बस अपना लें ये 5 टिप्स

---खबर नीचे जारी है---

कब लेते हैं विटामिन बी-12 सप्लीमेंट?

आकाश हेल्थ केयर सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विक्रम जीत सिंह बताते हैं कि यदि किसी को विटामिन बी-12 की कमी होती है, तो उसे डाइट के माध्यम से इसे बढ़ाने की सलाह दी जाती है। विटामिन बी-12 का सप्लीमेंट का सेवन तब करने की सलाह दी जाती है जब शरीर में बहुत ज्यादा बी-12 कम हो जाता है। डॉक्टर ही इस विटामिन की कमी दूर करने के लिए सही सप्लीमेंट बताते हैं, जो मरीज के शरीर की जरूरत के हिसाब से होती है।

---खबर नीचे जारी है---

ज्यादा विटामिन बी-12 से होने वाली दिक्कतें

अगर शरीर में विटामिन बी-12 ज्यादा हो जाता है तो उससे कुछ लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स दिखने लगते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

  • स्किन पर रैश होना।
  • पिंपल्स और मुंहासे की समस्या होना।
  • सिरदर्द, बेचैनी या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या।
  • लूज मोशन होना।
  • कई बार इससे एलर्जी भी हो जाती है।

कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि बहुत अधिक मात्रा में बी-12 लेने से कुछ प्रकार के कैंसर या लिवर संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- हर दिन की ये 5 आदतें बढा रही हैं यूरिक एसिड का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स