Signs Of Vaginal Infection: गर्मियों का मौसम आते ही पसीने की वजह से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इसका असर सिर्फ स्किन पर नहीं बल्कि महिलाओं की इंटिमेट हेल्थ पर भी सीधा पड़ता है. यही वजह है इस मौसम में वजाइनल इंफेक्शन काफी बढ़ जाता है. हालांकि, कई महिलाओं के लिए ये नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. कई बार गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल या हार्मोनल बदलाव भी इंफेक्शन का कारण बनते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है. इसलिए गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीन के बताए टिप्स का ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें- सिर खुजलाना किसका लक्षण है? जानें कब Scalp Itching को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
गर्मी में क्यों बढ़ जाता है वजाइनल इंफेक्शन?
गर्मी में ज्यादा पसीना आने से इंटिमेट एरिया में नमी बनी रहती है, जो बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए माहौल बनाते हैं. गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीन का कहना है कि गर्मियों में नायलॉन या टाइट कपड़े पहनने से इन्फेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इसलिए इंटिमेट एरिया की साफ सफाई का बहुत ध्यान रखें.
वजाइनल इंफेक्शन के लक्षण
- खुजली और जलन होना
- असामान्य या ज्यादा डिस्चार्ज होना
- बदबू आना
- पेशाब के दौरान जलन महसूस होना
गायनेकोलॉजिस्ट के बताए बचाव के तरीके
- कॉटन कपड़े त्वचा को सांस लेने देते हैं और नमी कम करते हैं.
- दिन में 1 से 2 बार साफ पानी से धोएं और एरिया को सूखा रखें.
- पसीना या पानी लगने के बाद कपड़े बदलना जरूरी है. इसलिए इस बात का काफी ध्यान रखें.
- केमिकल वाले साबुन, स्प्रे या वॉश का ज्यादा इस्तेमाल न करें. इससे आपको परेशानी हो सकती है.
- गर्मियों में खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें. ऐसा करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.
इसे भी पढ़ें- Nautapa 2026: 9 दिन आग उगलेगा आसमान, जानिए कब पड़ेगी साल में सबसे ज्यादा गर्मी?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
9 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
10 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
14 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
18 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines