सिर खुजलाना किसका लक्षण है? जानें कब Scalp Itching को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Scalp Itching Causes: सिर में खुजली होना बहुत ही आम है. कुछ लोगों के ऑयल स्कैल्प होने की वजह से भी हो सकता है, लेकिन अगर आपके जरूरत से ज्यादा खुजली हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. खुजली होने का सही कारण जानें और वक्त पर इसका इलाज करवाएं.

Sir Mein Khujli Hona: सिर में खुजली कई वजहों से हो सकती है, लेकिन अगर आपके खुजाते-खुजाते जख्म बन गए हैं या दाने निकलने लगे हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लें. कई बार ऐसा डैंड्रफ होने की वजह से हो सकता है, लेकिन कई बार यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप इसके कारणों को समझें और समय रहते सही कदम उठाएं. आइए इस लेख में इन वजहों को जानते हैं और समझते हैं कि यह किन बीमारियों की वजह से हो सकता है.
सिर में खुजली क्यों होती है?
2 / 6सिर में खुजली रूसी, ड्राई स्कैल्प, फंगल इंफेक्शन, एलर्जी या फिर जूं की वजह से हो सकती है. यह गर्मियों में होने वाली आम समस्याएं हैं, लेकिन अगर इसके अलावा कोई और संकेत नजर आए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
किस बीमारी की वजह से हो सकती है?
3 / 6लिवर की बीमारी या फंगल इंफेक्शन होने की वजह से सिर में खुजली हो सकती है. इसलिए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार इंफेक्शन पूरी बॉडी में फैल सकता है.
कब समझें कि बीमारी गंभीर है?
4 / 6जब खुजली कई दिनों तक ठीक ना हो और स्कैल्प पर घाव बनने लगे तो समझ लीजिए इसका इलाज करना जरूरी है. इसके साथ, अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं तो बिल्कुल भी इसे नजरअंदाज ना करें.
घर पर क्या कर सकते हैं?
5 / 6घर पर नीम के पत्तों का इस्तेमाल करना अच्छा हो सकता है. आप नीम का पानी इस्तेमाल करें और सिर को कई दिनों तक धोएं. नारियल तेल में कपूर डालकर सिर की मालिश करें. साथ ही, माइल्ड और केमिकल-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें.
इन बातों का रखें ध्यान
6 / 6हफ्ते में 3 बार बाल धोएं और दूसरों की कंघी या तौलिया इस्तेमाल न करें. साथ ही, अपने स्कैल्प को साफ और हाइड्रेट रखें, ताकि खुजली होने से बचाया जा सके.