सर्दियों में बार-बार पेशाब क्यों आता है? कोई बीमारी तो नहीं… इन लक्षणों को न करें इग्नोर

Urine Symptoms: पेशाब जाना एक प्राकृतिक गतिविधि है लेकिन बहुत ज्यादा यूरिन आना गंभीर बीमारियों का लक्षण होता है. सर्दियों में आपने अक्सर महसूस किया होगा कि पेशाब ज्यादा आ रहा है लेकिन क्यों? आइए जानते हैं इसका कारण.

urine symptoms

Urine Symptoms: पेशाब और मल त्याग करना, हमारे शरीर की आम गतिविधि है, जो हर कोई करता है. एक इंसान को 1 दिन में 5 से 6 बार पेशाब आता है लेकिन सर्दियों में उसके पेशाब करने की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है. ऐसा क्यों होता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बार-बार पेशाब आना गंभीर बीमारियों का इशारा होता है. मगर सर्दियों में अचानक कुछ लोगों को पेशाब ज्यादा आने लगता है तो क्या यह घबराने की बात है? डॉक्टर रीना मलिक ने इस बारे में बताया है. आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

क्या है सर्दियों में बार-बार पेशाब आने का कारण?। Why you Pee More in Winters

यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर रीना मलिक बताती हैं कि सर्दियों के मौसम में इंसान के शरीर में पसीना बहुत कम बनता है. इसलिए, इंसान को ज्यादा पेशाब आता है. इसके साथ ही सर्दियों में लोग गर्म ड्रिंक्स का सेवन भी बहुत ज्यादा करते हैं. यह भी सर्दी में बार-बार पेशाब आने की एक वजह है.

विज्ञापन

ब्लड वेसल्स का सिकुड़ना

ठंड में शरीर की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे. इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है और किडनी पर दबाव पड़ता है. इस वजब से शरीर अतिरिक्त तरल निकालने के लिए बार-बार पेशाब बनाता है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब आना किन बीमारियों का लक्षण होता है?

किडनी डिजीज- पेशाब का बार-बार आना किडनी डिजीज का संकेत हो सकता है. दरअसल, जब किडनी की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है. इसलिए, वह ज्यादा यूरिन रिलीज करता है.

UTI का लक्षण- यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या में भी बार-बार पेशाब आता है. इसके साथ-साथ पेशाब में बदबू, जलन और पेशाब सही से न होना भी यूटीआई का लक्षण हो सकता है. सर्दियों में इस बीमारी की भी संभावनाएं बढ़ जाती है.

विज्ञापन

डायबिटीज- शुगर की बीमारी में भी मरीज को ज्यादा पेशाब आता है. ऐसा सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में होता है. इसमें शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है, किडनी उसे बाहर निकालने के लिए पेशाब ज्यादा रिलीज करती है.

कैसे दूर करें यह समस्या?

डॉक्टर बताती हैं कि बार-बार पेशाब आने की समस्या से बचने के लिए आपको अपने शरीर को गर्म रखने की जरूरत है. अगर आपको कोई बीमारी नहीं है तो शरीर को तापमान संतुलित रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें. कमरे का तापमान भी गर्म रखें.

विज्ञापन

पेशाब के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज। Urine Symptoms

  • पेशाब करते समय जलन महसूस करना.
  • पेशाब का रंग पीला या बहुत ज्यादा गाढ़ा होना.
  • पेशाब में बदबू आना.
  • पेशाब करते समये पेल्विक एरिया में दर्द होना.

ये भी पढ़ें-Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा ठंड? जानिए लक्षण और Vitamin बढ़ाने के लिए फूड्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ