Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा ठंड? जानिए लक्षण और Vitamin बढ़ाने के लिए फूड्स

Vitamin Deficiency: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. इस मौसम में ठंड लगना आम है, लेकिन अगर किसी को बहुत ज्यादा ठंड लग रही है तो हो सकता है उसके शरीर में किसी विटामिन की कमी हो. आइए जानते हैं ये कौन सा विटामिन होता है और इसकी कमी के और क्या-क्या संकेत होते हैं.

source- VITAMIN B12 DEFICIENCY

Vitamin Deficiency: सर्दियों में ठंड लगना आम बात है. मगर कई लोगों को कुछ ज्यादा ही ठंड महसूस होती है. इतना ही नहीं, उनका शरीर भी ठंडा रहता है, लंबे समय तक रजाई या कंबल में रहने के बावजूद भी उनके पैरों के तलवे ठंडे रहते हैं. यह हमारे शरीर में विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है. कई बार कुछ न्यूट्रिएंट की कमी होने से भी कमजोरी और ज्यादा ठंड महसूस होती है. विटामिन-डी और विटामिन बी-12, इन दोनों विटामिनों की कमी होने से इंसान को ज्यादा ठंड लगती है. चलिए जानते हैं इस विटामिन की कमी के और क्या-क्या लक्षण होते हैं.

विज्ञापन

कौन से विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा ठंड?

विटामिन-डी की कमी के लक्षण। Vitamin-D Deficiency- इस विटामिन की कमी से हड्डियों में कमजोरी आ जाती है. धूप से मिलने वाला यह विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. अगर किसी के शरीर में इसकी बहुत ज्यादा कमी होने लगती है तो उसे ज्यादा ठंड लगती है. विटामिन-डी की कमी से हेयरफॉल की समस्या भी होती है.

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण। Vitamin B-12 Deficiency- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से भी इंसान को ज्यादा ठंड लगती है. विटामिन बी-12 एक सॉल्यूबल विटामिन होता है, जो हमारे शरीर में मौजूद पानी के साथ घुलता है. इसलिए, यह विटामिन इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी होता है.

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी होने से हेयर फॉल भी होता है, नाखूनों में कमजोरी आती है, स्ट्रेस और एनीमिया भी इस Vitamin की कमी के लक्षण होते हैं.

कैसे बढ़ाएं विटामिन का लेवल?। How to Increase Vitamin Levels

विटामिन-डी के लिए नेचुरल फूड्स (Vitamin-D Foods)- इस विटामिन के प्राकृतिक सोर्स में सी फूड्स खा सकते हैं. सैल्मन, मैकरल और सार्डिन फिश खा सकते हैं. अंडे और दूध व दूध से बने उत्पादों का सेवन करें. सुबह 10 बजे से पहले की धूप में कुछ समय बिताएं. मशरूम भी विटामिन-डी का सोर्स है.

विज्ञापन

विटामिन बी-12 बढ़ाने के लिए क्या खाएं? (Vitamin B-12 Foods)- विटामिन बी-12 का स्तर बढ़ाने के लिए आपको मांसाहारी भोजन खाना चाहिए. चिकन, मटन, अंडा और मछली खा सकते हैं. फोर्टिफाइड अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां और चुकंदर खाएं. संतरा और केले जैसे फलों को खा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ