Baba Ramdev Tips To Boost Immunity: आज के वक्त में लोगों के बीच इम्यूनिटी को लेकर समस्या काफी देखने को मिल रही है. गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होती जा रही है, जिससे छोटी-छोटी बीमारियां भी जल्दी पकड़ लेती हैं. शरीर को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम बहुत जरूरी होता है. इम्यूनिटी को आप शरीर की एक सुरक्षा ढाल की तरह समझ सकते हैं, जो हमें बैक्टीरिया और वायरस से बचाने का काम करती है, हालांकि, अगर आप भी कमजोर इम्यूनिटी की समस्या से परेशान हैं और नेचुरली इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो योगगुरु बाबा रामदेव ने इसके लिए बहुत खास और असरदार रामबाण उपाय बताया है, जो आपकी इम्यूनिटी को जल्दी मजबूत कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान के आखिरी दिनों में इन मशहूर मस्जिदों में करें इफ्तार, रोजा खोलने के साथ मिलेगा जियारत का सुकून
कमजोर इम्यूनिटी से क्या होता है
बार-बार बीमार पड़ने का खतरा
अगर इम्यूनिटी कमजोर हो जाए तो शरीर आसानी से वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ सकता है. ऐसे लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और संक्रमण जैसी समस्याएं जल्दी और बार-बार हो सकती हैं.
घाव भरने में देरी
कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता होने पर शरीर की हीलिंग प्रक्रिया धीमी हो जाती है. छोटे-छोटे घाव या चोट भी ठीक होने में ज्यादा समय लेते हैं और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए स्वस्थ इम्यूनिटी का होना बहुत जरूरी है.
हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होना
इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर शरीर की ऊर्जा जल्दी खत्म हो जाती है. इससे व्यक्ति को बिना ज्यादा काम किए भी थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है, जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित होती हैं.
पाचन से जुड़ी समस्याएं
कमजोर इम्यूनिटी का असर आंतों की सेहत पर भी पड़ता है. इससे पेट खराब रहना, गैस, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि शरीर संक्रमण से सही तरीके से लड़ नहीं पाता, जिसका असर शरीर में ऐसे दिखने को मिलता है.
एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ना
जब इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता तो शरीर बाहरी एलर्जन से सही तरह बचाव नहीं कर पाता. इससे स्किन एलर्जी, रैशेज या अन्य संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है.
बाबा रामदेव ने बताया इस समस्या का रामबाण उपाय Immunity Kaise Badhaye
बाबा रामदेव ने बताया कि इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए गिलोय से बेहतर चीज पूरे ब्रह्मांड में नहीं है, जो लोग बात-बात पर बीमार पड़ जाते हैं उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए. गिलोय में पाए जाने वाले गुण इसे सेहत के लिए लाभकारी बनाते हैं. आयुर्वेद में आज से नहीं बल्कि कई सालों से गिलोय का इस्तेमाल होता आ रहा है. शरीर में ताकत लाने, बार-बार बुखार से बचने और एलर्जी जैसी समस्या में गिलोय बहुत काम आता है. इतना ही नहीं, लोगों की सुविधा के लिए बाबा रामदेव की प्रमुख आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि आयुर्वेद( Patanjali Ayurved) ने प्रोडक्ट लॉन्च किया हुआ है, जोकि है दिव्या गिलोय घनवटी (गोलियां) और गिलोय का रस, जो आपको आसपास के दुकानों में व पतंजलि स्टोर में आसानी से मिल जाएगा.
गिलोय के इस्तेमाल से क्या फायदा मिल सकता है
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
गिलोय को प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है. इसका नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार और संक्रमण जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है.
बुखार में फायदेमंद
गिलोय का उपयोग लंबे समय से बुखार कम करने के लिए किया जाता है. खासकर डेंगू, मलेरिया या वायरल फीवर में यह शरीर को ताकत देने और जल्दी रिकवरी में सहायक माना जाता है.
पाचन को बेहतर बनाता है
गिलोय पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज में राहत देने में मदद कर सकता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर शरीर में पोषक तत्वों के सही अवशोषण में भी सहायक होता है.
स्किन के लिए लाभकारी
गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को साफ और हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल पिंपल्स, दाग-धब्बों और त्वचा की सूजन को कम करने में भी सहायक माना जाता है.
इस बात का भी रखें ध्यान
बाबा रामदेव के मुताबिक, इम्यूनिटी को बेहतर रखने के लिए एक साथ ज्यादा खाना नहीं लेना चाहिए, इससे मेटाबोलिज्म कमजोर हो जाता है, जो शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है. इनमें;
पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं
जरूरत से ज्यादा खाने से पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे गैस, अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लगातार ओवरईटिंग करने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और खाना ठीक से पच नहीं पाता.
वजन बढ़ने का खतरा
अधिक मात्रा में खाना खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने लगती है, जो धीरे-धीरे वजन बढ़ाने लगती है. इससे मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है.
सुस्ती और थकान महसूस होना
बहुत ज्यादा खाने के बाद शरीर को खाना पचाने में ज्यादा ऊर्जा लगती है, जिससे व्यक्ति को सुस्ती, नींद और थकान महसूस हो सकती है. इससे काम करने की क्षमता और दिनभर की एक्टिवनेस भी प्रभावित होती है.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर का हो सकता है खतरा!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
10 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
10 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
14 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
15 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
19 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines