हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैंसर समेत इन 5 बीमारियों का खतरा कम करती है ये सब्जी, जानें खाने के फायदे

Sweet Potato Benefits: सर्दियों के मौसम में मिलने वाला शकरकंद सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बड़ा फायदेमंद है। पौष्टिक गुणों से भरपूर यह सुपरफूड गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार है।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- Meta AI

Sweet Potato Benefits: शकरकंद इस मौसम में मिलने वाला ऐसा फूड है, जो जमीन के अंदर उगता है। यह विंटर सुपरफूड माना जाता है। इसे कुछ लोग मीठा आलू भी कहते हैं, लेकिन ये सामान्य आलू से कहीं ज्यादा सेहतमंद होता है। शकरकंद में कई सारे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत को सुधार सकते हैं। इसका स्वाद हल्का मीठा और स्मूद होता है। ये कई रंगों का होता है, जिसमें ऑरेंज, ब्राउन और पर्पल कलर शामिल हैं। आइए जानते हैं इसे नियमित तौर से खाएंगे तो सेहत के लिए कितना फायदेमंद होगा।

इस बारे में हमें डॉक्टर बिमल छाजेड़, जो कि साउथ दिल्ली के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट हैं। उनके अनुसार शकरकंद खाने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

शकरकंद इन बीमारियों की रोकथाम कर सकता है:

1. हार्ट हेल्थ

विज्ञापन

शकरकंद में पोटैशियम अच्छी खासी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे रोजाना खाने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

विज्ञापन

2. डायबिटीज

इस सब्जी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए एक बेहतरीन स्वीट ऑप्शन है।

विज्ञापन

3. कैंसर

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन नामक एजेंट और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोकने में सहायता करते हैं।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- Meta AI

4. वेट मैनेजमेंट

विज्ञापन

शकरकंद फाइबर से भरपूर सब्जी है, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखने में मदद करता है। इससे आपको एक्स्ट्रा या अनहेल्दी खाना खाने की क्रेविंन नहीं होगी। यह सब्जी ओबेसिटी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाएं

विज्ञापन

शकरकंद में विटामिन-सी और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। कमजोर इम्यूनिटी से हम तुरंत मौसमी बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में सर्दियों के दिनों में आपको रोजाना ही इसे खाना चाहिए।

कैसे करें सेवन?

शकरकंद खाने के 2 बेस्ट तरीके हैं- उबालकर या भूनकर। सर्दियों के दिनों में भुनी हुई शकरकंद ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। हालांकि, दोनों ही हेल्दी ऑप्शन्स हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola